PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

दिल्ली शराब नीति मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल को लगा फिर झटका,

delhi-liquor-policy-case-cm-kejriwal-will-remain-tihar-bail-hearing-will-now-be-held-on-19th

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर फैसला अब 19 जून तक के लिए टाल दिया गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केजरीवाल की ओर से राहत को लेकर कुछ मांगें रखी गई जिस पर जवाब देने के लिए जांच एजेंसी ने और समय मांगा। इस पर कोर्ट ने सुनवाई 19 जून के लिए टाल दी।

.

.

सुनवाई के दौरान सीएम केजरीवाल की ओर से एन हरिहरन कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि अरविंद केजरीवाल ने कुछ राहत की मांग करते हुए एक आवेदन दायर किया है। जिसमें 2 प्रमुख मांगें हैं। पहला, हम जेल अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे सुनीता केजरीवाल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केजरीवाल की मेडिकल जांच में शामिल होने की अनुमति दें। दूसरा, जब बोर्ड बैठेगा, तो हम भी अपनी राय देना चाहेंगे।

.

.

केजरीवाल की ओर से की गईं इन मांगों पर प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि उन्हें आवेदन पर जवाब देने के लिए समय चाहिए। ईडी की ओर से जोहेब हुसैन कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है, ईडी नहीं। अगर उसे कोई राहत चाहिए तो इसमें आपकी कोई भूमिका नहीं है। इस पर ईडी ने कहा कि हम कह रहे हैं कि जेल से रिपोर्ट मंगाई जाए। जेल अधीक्षक से पूछा जाना चाहिए कि क्या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने में जेल अधिकारियों के साथ कोई समस्या है? कोर्ट ने ईडी से कहा कि हम जेल से जवाब मांगेंगे।

.

.

लेकिन आपका इसमें कोई रोल नहीं है। ईडी के वकील ने कोर्ट से कहा कि केजरीवाल द्वारा खाए जा रहे खाने के संबंध में कुछ चिंताएं जताई गई थीं और कोर्ट ने 22 अप्रैल को एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया था। अब तक उनके द्वारा यह अनुरोध नहीं किया गया था। इसलिए, अगर हमें संक्षिप्त उत्तर दाखिल करने की अनुमति दी जाती है तो कोई बड़ी मुसीबत नहीं आएगी। कोर्ट ने कहा कि हम जेल अधिकारियों से जवाब मांगेंगे। आरोपी न्यायिक हिरासत में है। जमानत मामले पर 19 जून को सुनवाई करेंगे।

.