.
.
DELHI professor had raped the former student by joking the job had come to meet the guest house
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : IIT जोधपुर के एक प्रोफेसर द्वारा अपनी पूर्व छात्रा के साथ नोएडा में कथित तौर पर रेप किए जाने का मामला सामने आया है / आरोप है कि प्रोफेसर ने नौकरी दिलाने के बहाने पूर्व छात्रा को बुलाया था / इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कराया है / पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया है /
.
.
पीड़िता के अनुसार, प्रोफेसर ने नौकरी दिलाने के बहाने उसे दिल्ली से नोएडा के सेक्टर-16 ए स्थित गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) कंपनी के गेस्ट हाउस में बुलाया था जहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया / थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि दिल्ली निवासी पीड़िता ने गुरुवार रात मामला दर्ज कराया कि विवेक विजयवर्गीय नामक प्रोफेसर ने उसके साथ सेक्टर-16 स्थित गेल कंपनी के गेस्ट हाउस में गुरुवार को दुष्कर्म किया /
.
.
थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है / उन्होंने बताया कि आरोपी प्रोफेसर सेक्टर-16 ए स्थित गेल कंपनी के एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था / वह कंपनी के गेस्ट हाउस में ही रुका था / थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़िता प्रोफेसर की पूर्व छात्रा है / उसने वर्ष 2000 में कोटा स्थित एक एकेडमी में पीड़िता को कोचिंग दी थी / उन्होंने बताया कि पीड़िता का पति बैंक में नौकरी करता है तथा महिला इस समय बेरोजगार है /
.
.
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, उसने नौकरी के लिए प्रोफेसर से संपर्क साधा था / नौकरी दिलाने का लालच देकर प्रोफेसर ने उसे सेक्टर-16 ए स्थित गेल कंपनी के गेस्ट हाउस में बुलाया तथा उसके साथ बलात्कार किया / उन्होंने बताया कि आरोपी व पीड़िता दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते हैं / पुलिस आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है / प्रोफेसर के अनुसार उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
DELHI professor had raped the former student by joking the job had come to meet the guest house






































