.
.
.
delhi running suv car caught fire on flyover and driver died in car in delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुकरबा चौक पर गुरुवार रात भीषण कार हादसा हो गया / यहां फ्लाईओवर पर एक चलती एसयूवी कार में अचानक आग लग गई / ऑटोमेटिक गेट लॉक होने की वजह से इसमें बैठे ड्राइवर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए /
.
.
जानकारी के मुताबिक तीन लोग एक एसयूवी लेकर कश्मीरी गेट बस अड्डे की ओर से रोहिणी की तरफ जा रहे थे / तभी करीब पौने 11 बजे मुकरबा चौक के ऊपर इस कार में आग लग गई / अंदर बैठे लोग जब तक कुछ समझ पाते इसके ऑटोमेटिक गेट लॉक हो गए / आग की लपटों से घिरी काम में बैठे लोग मदद के लिए गुहार लगाते रहे /
.
.
सड़क पर जलती कार को देखकर लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी / जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर सेफ्टी टीम ने आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी और ड्राइवर की कार के अंदर ही जलकर मौत हो चुकी थी / इस दौरान दो लोगों को किसी तरह गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया / बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
delhi running suv car caught fire on flyover and driver died in car in delhi

































