PTB News

Latest news
'बेटी दिवस' पर लड़कियों की शिक्षा पर दिया जोर, सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से मनाया गया 'अंतरराष्ट्रीय ब... के.एम.वी. द्वारा फाइनेंशियल एजुकेशन-ए लाइफ स्किल अंडर नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 विषय पर वेबीनार आयोज... आईवी वर्ल्ड स्कूल में फैंसी फ्रोलिक्स प्रतियोगिता का आयोजन, HMV की बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया) सेमेस्टर-6 की छात्राएं शीर्ष पर, हिमाचल प्रदेश की तरफ जाने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी ख़बर, निगम ने होटलों के पैकेज किए घोषित, क्रिकेट प... Kulhad Pizza मामले के बाद अब पति पर लगे अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर बाजार में बेचने के गंभी... Kulhad Pizza कप्पल को लेकर गिरफ्तार की गई 19 वर्षीय लड़की के परिजनों ने किया बड़ा खुलासा, अब बिना चार्जर के ही चार्ज होंगे आपके स्मार्टफोन, किस टेक्नोलॉजी से आई यह क्रांति, जाने पूरा मामला, शादी के बंधन में बंधे राघव और परिणीति, शादी की तस्वीरें आईं सामने, सत्संगियों ने बोला पुलिस पर हमला, मासूमों को ढाल बनाकर किया पथराव, मची चीख पुकार,

शैतान बना आरोपी तो ‘मुर्दा’ बनी पब्लिक, 16 साल की लड़की पर शरेआम किये चाकू से 25 से ज्यादा वार, आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

delhi sakshi murder stabbed more than 20 times More than 25 stabs with a knife on a 16-year-old girl

PTB Crime न्यूज़ दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में रविवार की रात जो भी हुआ है। उस घटना को लिखते हुए अंदर से दिल तो दहल ही रहा है साथ ही हाथ भी कांप रहे हैं। बार-बार मन में सवाल आ रहा है कि आखिर कोई इंसान कैसे इतना बड़ा शैतान बन सकता है। क्या बीत रही होगी उस 16 साल की लड़की पर। भगवान ही जाने। शायद इस घटना को देख आज मौत खुद भी खौफ में होगी। इससे भयानक और कुछ नहीं है।

आपको बता दें कि, दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार रात नौ बजे के करीब 16 साल की एक लड़की की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। साहिल नाम के एक 20 साल के युवक ने लड़की पर चाकू के 20 से ज्यादा वार किए। लड़की तड़पती रही। जब तक हाथ पैर-चले तब तक खुद को बचाने का प्रयास किया। लेकिन चाकू से वारों के सामने लड़की कुछ ही पलों में असहाय हो गई। वहीं आरोपी साहिल लड़की पर लगातार चाकू से वार करता रहा। शैतान साहिल ने लड़की पर चाकू के 20 से ज्यादा वार किए। इसके बाद में जब चाकू से मारकर मन नहीं भरा तो उसने लड़की पर जोरों की लातें चलाईं। इतना ही नहीं लातें चलाने के बाद साहिल ने लड़की को कई बार पत्थरों से कुचला। उसके मुंह पर पत्थरों को पटका। इसके बाद वह वहां से भाग गया। बतादें कि, घटना का शिकार हुई बदनसीब नाबालिग लड़की का नाम साक्षी है।

इस पूरी घटना में बेहद हैरानी और शर्म की बात यह है कि, जब शैतान साहिल लड़की की हत्या कर रहा था तो आसपास पब्लिक भी मौजूद थी। महिलाएं भी थीं और पुरुष भी। लेकिन सब तमाशा देखते रहे। आते-जाते रहे। पर मजाल है कि किसी ने शैतान साहिल को रोककर लड़की को बचाने की कोशिश की हो। लोग अगर कोशिश कर लेते तो आज शायद लड़की ज़िंदा होती। पर लोगों की तो इंसानियत मर चुकी है। वह मुर्दा हो चुके हैं? वह भला कैसे लड़की को बचा पाते… ऐसे लोग जब मिलें तो इन्हें मुर्दा कहिएगा। सवाल है कि अगर इनकी अपनी बेटी या बहन होती तो भी क्या ये ऐसा ही करते? कहते हैं कि, महिलाओं में मां का दिल होता है। लेकिन घटना के पास महिलाएं गुजरती रहीं? कहां गई उनकी ममता? उनका भी दिल क्यों नहीं पसीजा।

delhi sakshi murder stabbed more than 20 times More than 25 stabs with a knife on a 16-year-old girl

फिलहाल, 16 साल की लड़की के हत्यारे शैतान साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल UP के बुलंदशहर से गिरफ़्तार हुआ है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP दीपेंद्र पाठक ने बताया कि, आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ़्तार किया गया है। हम सभी साक्ष्यों को एकत्रित कर कोर्ट में पेश कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश करेंगे। गिरफ्तारी के बाद शैतान साहिल की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में साहिल कुछ ऐसे अकड़ में दिख रहा है जैसे कोई बहुत बड़ा काम करके आया हो। उसके आव-भाव से तनिक भी ऐसा नहीं लग रहा कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा है या आगे सजा के लिए कोई डर है…

बताया जा रहा है कि, लड़की और आरोपी साहिल एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे। इसकी जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि, ये जांच का विषय है। अभी हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि, अब तक की जांच के अनुसार झगड़ा और कहासुनी के बाद आरोपी साहिल ने लड़की की हत्या कर डाली। साहिल AC रिपेयरिंग का काम करता है। साहिल से आगे की पूछताक्ष की जा रही है।

घटना को लेकर दिल्ली के सीएम CM अरविन्द केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेख़ौफ़ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, क़ानून व्यवस्था आपकी ज़िम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

इधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना से डरने की बात कही है। स्वाति मालीवाल ने कहा कि, मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा डराने वाला और भयानक कुछ नहीं देखा। एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली महिलाओं और बच्चियों के लिए बहुत ही असुरक्षित और असंवेदनशील है।…जिस दिन इस देश की पुलिस व्यवस्था सुधर जाएगी उस दिन किसी की हिम्मत नहीं होगी कि किसी भी महिला या बच्ची के खिलाफ कुछ भी कर जाए, आज जो हो रहा है वे पूरी तरह से कानून व्यवस्था की असफलता को दर्शाता है। हम पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं।

Latest News

%d bloggers like this: