PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

जालंधर के बाद इस राज्य के 4 स्कूलों और बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी,

Police and security personnel outside Delhi school after bomb threat alert

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में अलग-अलग इलाकों के 4 स्कूलों और एक बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। सुबह करीब 8 बजे से 9.30 बजे के बीच दिल्ली कैंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, मयूर विहार का सलवान पब्लिक स्कूल, जनकपुरी का मीरा पब्लिक स्कूल, बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स स्कूल और

.

.

बरामखंबा रोड स्थित स्टेट्समैन हाउस में एक्सिस बैंक को धमकी भरे संदेश मिले। धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसरों को एहतियातन खाली कराया गया। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया, जबकि बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने गहन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक परिसर की भी बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर सभी जगहों पर सर्च

.

Police and security personnel outside Delhi school after bomb threat alert

.

ऑपरेशन जारी है। प्रारंभिक जांच में धमकी के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है, ताकि संदेश भेजने वाले की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करने की अपील कर रही है। आपको यह भी बता दें कि इससे पहले जालंधर के 2 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिली है। शहर के बीच और पंजाब आर्म्ड पुलिस कैंपस में बने पुलिस DAV और

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : U.S. Israel v/s Iran war के बीच बढ़ते भारी तनाव के बाद 2 दिनों के लिए शेयर बाजार को किया गया बंद,

.

रामामंडी की APJ स्कूल ब्रांच को धमकी भरी मेल आई है। स्कूलों की सूचना के बाद पुलिस बल स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंच गई हैं। पुलिस को अभी बम जैसा कुछ नहीं मिला है। स्कूलों को इस तरह की धमकियां पहले भी कई बार मिल चुकी हैं। पैनिक से बचने के लिए अभी तक स्कूलों की तरफ से छुट्टी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। धमकी भरी मेल कहां से आई है, इस संबंध में भी टेक्टिनकल टीमों को ट्रेस करने के लिए लगाया गया है।

.

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्टइंडीज को हराकर पहुंचा सेमीफाइनल में, 5 विकेट से हराया, संजू ने बनाये नाबाद 97 रन,

.