PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

बेटे ने नादानी में चाबी ली, मुझे शर्म आ रही है”, स्कॉर्पियो हादसे पर आरोपी पिता का कबूलनामा,

Police investigating Delhi Scorpio accident case

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के द्वारका में ‘रील’ और स्टंट के चक्कर में अपनी जान गंवाने वाले 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा के मामले में नया मोड़ आया है। आरोपी नाबालिग के पिता ने अपने बेटे की हरकत पर गहरा दुख और शर्मिंदगी जताई है, साथ ही हादसे के समय अपनी गैर-मौजूदगी को इसकी वजह बताया है। “मुझे बहुत शर्म आ रही है, मैं माफी चाहता हूं”

.

दिल्ली के द्वारका में 23 वर्षीय बाइक सवार साहिल धनेश्रा की मौत के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ी गलती थी, मैं बहुत-बहुत माफी चाहता हूं।” उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है और अपने बेटे की इस हरकत से बेहद शर्मिंदा है। पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें समाज का सामना करने में शर्म महसूस हो रही है और वे मृतक की मां का दर्द समझते हैं।

.

.

पिता ने खुलासा किया कि जब यह भयानक हादसा हुआ, तब वे काम के सिलसिले में गोरखपुर में थे। उन्होंने बताया, “अगर मैं दिल्ली में होता, तो शायद यह घटना नहीं होती। बेटे ने नादानी में कार की चाबी ले ली होगी।” उनके अनुसार, घर में आमतौर पर वे काफी सख्त माहौल रखते हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति और मां की मौजूदगी के दौरान नाबालिग ने कार की चाबी उठा ली और बाहर निकल गया। हालांकि, पिता ने यह भी दावा किया कि उनका बेटा मौके से भागा नहीं था और

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में शादी के दौरान दूल्हे ने दुल्हन पर उड़ाए 3 लाख, करोड़ों की उड़ी अफवाहें सोशल मीडिया पर बनी चर्चा

.

उसने घायलों की मदद करने की कोशिश की थी। इस हादसे की शिकार हुई साहिल की मां, इन्ना माकन, जो एक सिंगल मदर हैं, उन्होंने इस मामले में दिल्ली पुलिस और प्रशासन के सामने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके अनुसार, यह महज एक सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया एक ‘क्रिमिनल एक्ट’ था। इन्ना माकन का दावा है कि 3 फरवरी को आरोपी अपनी बहन के साथ ‘स्पीड फन रील’ बनाने के लिए निकला था।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में फर्जी मुठभेड़ से 924 की मौत के बाद मानवाधिकार आयोग ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा

.

रील के फुटेज में स्कॉर्पियो की अत्यधिक रफ्तार साफ दिखाई दे रही है। मां का आरोप है कि नाबालिग गलत लेन में एक बस के सामने स्टंट कर रहा था, जिस दौरान उसने साहिल की बाइक को आमने-सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शामिल स्कॉर्पियो पर पहले से ही ओवर-स्पीडिंग के कई चालान लंबित होने की बात सामने आई है। इस पर सफाई देते हुए पिता ने कहा कि उनका कमर्शियल बिजनेस है और गाड़ियां आमतौर पर ड्राइवर ही चलाते हैं,

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की इस इमीग्रेशन एजेंसी की सलाह से लग रहे हैं विद्यार्थियों के स्टडी वीज़ा

इसलिए उन्हें पुराने चालानों की जानकारी नहीं थी। वहीं, आरोपी के भाई ने भी स्वीकार किया है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी और बिना लाइसेंस के ड्राइविंग की जिम्मेदारी उनकी है, हालांकि उन्होंने भी यह दोहराया कि वे लोग मौके से भागे नहीं थे। यह भीषण हादसा लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास हुआ था, जिसमें साहिल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी

यह भी पढ़ें : स्कूलों के बाद 6 अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

जिस टैक्सी से टकराई, उसके चालक अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आरोपी नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था, जिस कारण उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया। वर्तमान में उसे अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतरिम राहत दी गई है। पीड़ित परिवार अब केवल एक ही मांग कर रहा है कि ‘रील’ के नाम पर दूसरों की जान लेने वाले इस खौफनाक ट्रेंड पर सख्त लगाम लगे।

Latest News