PTB News

Latest news
जालंधर में हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आने से 2 लोगों की मौ+त घर से सुबह कॉलेज को जा रही 19 वर्षीय युवती की गला-बाजू काटकर की अज्ञात ने ह/त्या, आरोपी फरार, पुलिस ... पंजाब की इस प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, विवाद के दौरान चली गोली Anant Ambani के जन्मदिन पर देहरा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर में करवाया गया हवन, रुद्राभिषेक व कांग... वाह क्या बात है! जालंधर देहात पुलिस का कारनामा हुआ एक्सपोज, CCTV में दिखा नीला ड्रम, SSP ने लिया एक्... जालंधर के सांसद ने किया दूध माफिया के काळा कारोबार का पर्दाफाश सुबह की सैर पर निकले वकील की गो/ली मारकर हत्या, पीछा करने पर बंदू/क दिखाकर लोगों को धमकाया 2018 बैच के IAS अधिकारी बने वरजीत वालिया जालंधर के नए डिप्टी कमिश्नर, संभाला पदभार, पंजाब में आज फिर मिली 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा घर, बड़ी ख़बर, नवजोत सिद्धू ने 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी का किया ऐलान, सरकार बनने पर देंगे अफीम की खेती करन...

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा बढ़ा, लोहे का पुल किया गया बंद, 27 ट्रेनें रद्द,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=20].

Delhi threatens floods

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली में यमुना नदी उफान पर है / निचले इलाकों में पानी भर गया है / नदी खतरे के निशान से फिलहाल .68 मीटर ऊपर बह रही है / दिल्ली सरकार का कहना है कि सोमवार को भी जल स्तर बढ़ेगा / उधर, बाढ़ राहत व बचाव कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं /

[smartslider3 slider=8].

एक ओर जहां यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण लोहे के पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है / वहीं भारतीय रेल ने भी गंभीर स्थिति देखते हुए और लोहे के पुल के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण 27 पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी हैं और 7 के रूट डायवर्ट कर दिए हैं /

[smartslider3 slider=9].

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को निजामुद्दीन इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया / मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार हर हालत से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है / लोहे के पुल पर बने सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया है /

[smartslider3 slider=10].

अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा के हथनी कुंड बैराज से रविवार को दिनभर औसतन एक लाख क्यूसेक पानी हर घंटे छोड़ा गया / अभी शुक्रवार व शनिवार को बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली पहुंच रहा है /

[smartslider3 slider=11].

सुबह 6 बजे जल स्तर 205.44 था / यह शाम छह बजे तक 205.51 मीटर तक पहुंच गया / यह खतरे के निशान 204.83 मीटर से .68 मीटर ऊपर है / अनुमान है कि सोमवार सुबह 6 बजे जल स्तर 205.65 मीटर तक पहुंचेगा / अधिकारियों की मानें तो सोमवार को भी दिनभर जल स्तर बढ़ने का ट्रेंड रहेगा / बैराज से छोड़े गए 6 लाख क्यूसेक पानी का असर दोपहर बाद दिखेगा /

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

उधर, जल स्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन निचले इलाकों को खाली करा रहा है / लगातार लाउडस्पीकर से यमुना खादर को खाली करने की चेतावनी जारी की जा रही है / लोगों को खादर से निकाल यमुना पुश्ते पर बनाए गए राहत कैंप में बसाया जा रहा है / उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हालात का जायजा लेने के बाद लोगों से अपील की कि वह राहत कैंप में चलें जाएं /

[smartslider3 slider=17].

[smartslider3 slider=18].

जल स्तर बढ़ने से पूर्वी दिल्ली को दिल्ली गेट से जोड़ने वाले लोहे के पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है / दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है / जिलाधिकारी के अगले आदेश तक पुल बंद रहेगा /

[smartslider3 slider=19].

Delhi threatens floods