PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब में भी लाएंगे दिल्ली मॉडल, क्या कुछ होगा खास,

delhi will bring in punjab know what is the strategy Punjab

PTB Big Political दिल्ली : अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान की संयुक्त प्रैस वार्ता हो रही है। वह पंजाब में दिल्ली मॉडल लाने की तैयारी में है। पंजाब और दिल्ली में एक समझौता हुआ है। यह समझौता नॉलेज शेयरिंग एग्रीमैंट पर हुआ जिस पर केजरीवाल व सी.एम. मान दोनों ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि नॉलेज शेयर समझौता नॉलेज लेने के लिए हुआ है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली से सीखकर पंजाब में काम होंगे। पंजाब में अब आगे से अच्छे काम होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दी जा रही सहूलियतों को देखते हुए समझौता हुआ। मान ने कहा कि पंजाब में हुए अच्छे कामों से दिल्ली भी सीख लेगी। प्रेस कान्फ्रेंस दौरान CM भगवंत मान ने दिल्ली सरकार की तारीफ की। इस दौरान देश में दिल्ली के काम पर चर्चा हो रही है। दिल्ली की सहूलियतों की तारीफ की जा रही है।

दिल्ली की स्वास्थ्य व शिक्षा मुद्दों पर बात हो रही है। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में डाक्टर व टीचर हैं परंतु इंस्फ्राटक्चर नहीं हैं। उन्होंने कहा स्कूलों के बाहर रंग-रोगन करने या लिखने से स्कूल स्मार्ट नहीं बन जाते। उन्होंने कहा कि पंजाब को पंजाब बनाने के लिए जहां से भी नॉलेज मिलेगी वह लेंगे, चाहे उन्हें इसके लिए इटली क्यों न जाना पड़े। उनका कहना है कि पंजाब को पंजाब बनाना है, कैलिफोर्निया या लंदन नहीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में दी जा रही सहूलियतों की जो तस्वीर है वह कनाडा, अमेरिका में भी नहीं दी जाती। दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि शिक्षा व हैल्थ उनकी प्राथमिकता हैं परंतु साथ में वह बिजली व कृषि के लिए नए प्लान लेकर आएंगे। दिल्ली की तर्ज पर बिजली के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। कृषि के लिए बढ़िया प्लानिंग करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब पहले NDA के लिए जाना जाता था। उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष इस नॉलेज शेयरिंग एग्रीमैंट को लेकर भी सवाल उठाएंगे, शोर डालेंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने एस.वाई.एल. मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि इस समस्या का हल निकालने के लिए केंद्र, पंजाब व हरियाणा को इकट्ठे बैठना होगा। उन्होंने कहा कि अच्छी नीयत से ही हल निकालना होगा।