PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

डीजीपी पंजाब ने बठिंडा में पाँच थानों समेत कई विकास प्रोजैक्टों का किया उद्घाटन,

अमृतसर, फिऱोज़पुर, फरीदकोट और बठिंडा रेंजों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए की बैठकें,

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ / अमृतसर / फिरोज़पुर / बठिंडा : मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार मज़बूत पुलिस बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को बठिंडा जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए किए गए दौरे के दौरान जि़ले में कई विकास प्रोजैक्टों का उद्घाटन किया। इन प्रोजैक्टों में पाँच पुलिस स्टेशनों की इमारतें जिनमें थाना सदर बठिंडा, थाना बालियांवाली, थाना नथाना, थाना सदर रामपुरा और थाना सिटी रामपुरा और बठिंडा के पुलिस पब्लिक स्कूल में स्थापित की गई नई कंप्यूटर लैब शामिल है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले, डीजीपी द्वारा अमृतसर, फिऱोज़पुर, फरीदकोट और बठिंडा समेत अलग-अलग पुलिस रेंजों की कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए इन रेंजों में बैठकें करने के लिए दौरे किए गए थे। अमृतसर रेंज के पाँच पुलिस जिलों-अमृतसर कमिश्नरेट, अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर, पठानकोट और बटाला की बैठक अमृतसर में हुई, जबकि फिऱोज़पुर रेंज और फरीदकोट रेंज की साझी बैठक फिऱोज़पुर में हुई। आखिर डीजीपी ने बठिंडा रेंज का दौरा करके बठिंडा और मानसा जि़लों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

अलग-अलग रेंजों के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठकों की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में पुख़्ता सुरक्षा प्रबंधों को सुनिश्चित बनाने के लिए अलग-अलग सुरक्षा अलर्ट और इनपुट्स उनके साथ साझे किए। डीजीपी ने कहा कि हम पुलिस मुलाजि़मों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने और पंजाब पुलिस के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने के लिए वचनबद्ध हैं, जिससे यह पुलिस बल देश के सर्वोत्तम पुलिस बल के तौर पर उभर सके।

अधिक विवरण साझे करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस के प्रबंधों, कानून-व्यवस्था के मुद्दों, पुलिसिंग में और अधिक सुधार के लिए सुझावों और प्रभावशाली कानून लागू करने के लिए मौजूदा ज़रूरतों समेत अलग-अलग पहलुओं संबंधी अवगत करवाया गया। इस दौरान, डीजीपी ने क्षेत्र में प्रभावशाली टीम वर्क के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए सभी रैंकों के अधिकारियों के साथ बातचीत भी की। उन्होंने सभी रेंजों के बेहरत कारगुज़ारी करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी को और अधिक प्रभावशाली ढंग से निभाने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करने के लिए सम्मानित भी किया।

Latest News