PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

बर्खास्त AIG राजजीत सिंह को लेकर मोहाली कोर्ट ने जारी किया बड़ा आदेश,

dismissed aig rajjit singh non bailable arrest warrant drugs case punjab mohali court dismissed petition proclaimed offender

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के हजारों करोड़ रुपए के ड्रग्स मामले के आरोपी बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जबकि मोहाली कोर्ट आरोपी के तीन बार गैर जमानती अरेस्ट वारंट भी जारी कर चुकी है। बावजूद इसके STF और समूची पंजाब पुलिस उसकी लोकेशन पता नहीं कर सकी है। STF द्वारा आरोपी राजजीत सिंह को भगौड़ा करार कराने के लिए कार्रवाई शुरू की गई थी।

लेकिन कोर्ट द्वारा पुलिस की इस याचिका को रद्द करते हुए उसके गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी किए गए। पुलिस आरोपी के लगभग सभी करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही उसके ठिकानों पर छापामारी भी की गई। लेकिन CM भगवंत मान द्वारा कार्रवाई किए जाने के बयान के बाद से वह अंडरग्राउंड है। गौरतलब है कि हाईकोर्ट की एक रिपोर्ट में AIG राजजीत सिंह का नाम आने के बाद CM पंजाब भगवंत मान ने उसकी संपत्ति की जांच के आदेश जारी किए।

इसके तुरंत बाद राजजीत सिंह फरार हो गया। राजजीत सिंह पर पंजाब कई जिलों में बतौर SSP ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ के आरोप हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार तरनतारन में SSP रहते हुए राजजीत सिंह NDPS एक्ट का उल्लंघन कर नशे के मामलों की जांच एक हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत से करवा रहे थे। आरोपी इंद्रजीत ने गिरफ्तारी के बाद AIG राजजीत सिंह का नाम उगला। उसने अपराध में AIG राजजीत सिंह को अपना साथी बताया था।

Latest News