PTB City न्यूज़ जालंधर : भीख की समस्या को जड़ से ख़त्म करने के उदेश्य से ज़िला प्रशासन की तरफ से शहर में भीख मांगने ख़िलाफ़ अभियान चलाया गया है। डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी के दिशा -निर्देशों पर ज़िला पुलिस और सिविल प्रशासन के आधिकारियों पर आधारित एंटी बैगिंग टास्क फोर्स की तरफ से आज जालंधर के अलग -अलग स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया।
डीसीपी गुरमीत सिंह, एडीसीपी मनजीत कौर, डीसीपीओ अजय भारती के नेतृत्व में टीम सदस्यों की तरफ से भीख मांगने वाले व्यक्तियों के साथ मुलाकात की गई और उनको इस ग़ैर-कानूनी प्रथा को रोकने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया। ऐसा न होने पर उनके ख़िलाफ़ सरकार के दिशा- निर्देशों की पालना न करने पर सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
टास्क फोर्स के सदस्यों की तरफ से अलग -अलग चौराहो पर मुसाफिरों के साथ भी मुलाकात की गई और उनको भीख दे कर भिखारियों विशेष कर बाल भिखारियों को उत्साहित न करने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि भीख शहर में एक बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसको किसी भी कीमत पर ख़त्म करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि शहर को भिखारियों से मुक्त करने के लिए हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे।
टीम को भीख मांगने वाले लोगों को पकड़ने और कानून की धाराओं अनुसार कार्यवाही करने के लिए पाबंद किया गया है। लीगल प्रोबेशन अधिकारी सन्दीप कुमार ने बताया कि कानून अनुसार आदतन भिखारी बार -बार भीख मांगने का दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल तक की कैद हो सकती है। इसी तरह किसी बच्चे को भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले व्यक्ति को पाँच साल की सजा हो सकती है। उन कहा कि बच्चो के किसी अंग को नुक्सान पहुँचाने वाले व्यक्ति को भारी जुर्माने सहित 7साल की सजा हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ज़िला एंटी बैगिंग टास्क फोर्स की तरफ से पुलिस को भीख विरोधी दस्ते की तरफ से चलाए जाने वाली अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी। इस दौरान डी.पी.ओ. गुरमिन्दर सिंह रंधावा ने लोगों को भीख दे कर भीख मांगने को उत्साहित न करने की अपील करते हुए कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले इस जागरूकता अभियान के बाद शहर में इन्नफोरसमैंट शुरू की जाएगी।
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
district anti begging task force gears up to wipe out this menace from city dc ghanshyam thori appeals the people not to encourage begging by giving alms Jalandhar

































