PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कनाडा गई जिला कपूरथला की युवती का अंग्रेज ने किया बेरहमी के साथ कत्ल, गांव में शौक की लहर,

District kapurthala girl Harmandeep kaur murdered in canada Big News

PTB Sad न्यूज़ कपूरथला : कनाडा के कोनोला शहर में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात जिले के गांव सैदोवाल की युवती हरमनदीप कौर के सिर पर एक अंग्रेज ने राड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई / घायल हालत में उसे नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई /

बताया जा रहा है कि यह लड़की तीन साल पहले ही स्टूडेंट वीजे पर कनाडा गई थी, जिसे पढ़ाई पूरी करने के बाद सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली हुई थी / चार मार्च को माता-पिता अपनी बेटी को मिलने के लिए कनाडा जा रहे थे कि उससे पहल ही बेटी की मौत का समाचार आ गया /

जानकारी अनुसार कपूरथला के गांव सैदोवाल निवासी युवती हरमनदीप कौर तीन साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गई थी और पढ़ाई पूरी करने के बाद उसे एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई थी / हरमनदीप कौर शनिवार को अपनी ड्यूटी पर तैनात थी कि इस दौरान एक सिरफिरा अंग्रेज आया,

जिसने उसके सिर पर लोहे की राड से हमला कर दिया / अचानक हुए हमले से हरमनदीप कौर बुरी तरह घायल हो गई / उसे इलाज के लिए तुरंत कोनाल के नजदीकी अस्पताल दाखिल करवाया गया लेकिन सिर पर चोट ज्यादा होने की वजह से इलाज दौरान उसकी मौत हो गई / मृतक सिक्योरिटी गार्ड युवती के परिवारिक सदस्य सलिंदर सिंह ने बताया कि हरमनदीप कौर को अभी 3 महीने पहले ही कनाडा की PR मिली थी /

4 मार्च को ही उसके पिता पलजीत सिंह एवं माता दोनों ही बेटी से मिलने के लिए कनाडा जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को फोन आ गया कि एक अंग्रेज द्वारा किए गए हमले से उनकी बेटी की मौत हो गई है / इस बात का जैसे ही पता चला सके माता-पिता दोनों तुरंत कनाडा के लिए रवाना हो गए है / इस घटना के बाद गांव में शौक की लहर दौड़ गई है /