PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

इनोसेंट हार्ट्स का दिव्यम सचदेवा बैडमिंटन वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए चयनित : बना भारतीय टीम का हिस्सा,

divyam-sachdeva-of-innocent-hearts-selected-for-badminton-world-school-games-became-part-of-indian-team

.

PTB News “शिक्षा” : यह अत्यंत गर्व का विषय है कि इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन में 11वीं कक्षा के विद्यार्थी दिव्यम सचदेवा ने बैडमिंटन में अंडर-19 लड़कों की टीम में वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए स्थान हासिल करके तथा भारतीय टीम का हिस्सा बनकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है।

.

.

.

पिछले दिनों स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम में आयोजित 68 वीं बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग 21 साल के बाद पंजाब की अंडर -19 लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।

.

.

भारतीय टीम का हिस्सा बनने की इस शानदार उपलब्धि पर इनोसेंट हार्ट्स के अध्यक्ष डॉ.अनूप बौरी ने कहा कि दिव्यम तथा उसके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। हमें गर्व है कि दिव्यम हमारे विद्यालय का छात्र है। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स तथा प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल एवं एचओडी स्पोर्ट्स श्री अनिल कुमार ने दिव्यम सचदेवा को बधाई देकर प्रोत्साहित किया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।

.

.

.