PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा?

DK Shivakumar Remark on Navjot Kaur Sidhu Sparks Political Row

PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने आज यानि सोमवार को कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि नवजोत कौर को किसी अच्छे मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। वहीं, भाजपा और आम आदमी पार्टी ने इस बयान पर तुरंत पलटवार किया। कांग्रेस के अंदर भी इस बयान को लेकर नाराजगी देखी गई।

.

.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जो व्यक्ति 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बन पाता है। इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल मच गई। इस दौरान नवजोत कौर ने यह भी कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू 2027 के चुनाव से पहले तभी राजनीति में वापसी करेंगे, अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करती है। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी को देने के लिए पैसे नहीं हैं,

.

DK Shivakumar Remark on Navjot Kaur Sidhu Sparks Political Row

.

लेकिन अगर मौका मिले तो वे पंजाब को “स्वर्ण राज्य” बना सकते हैं। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नवजोत कौर ने कहा हम पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं… लेकिन हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं जो मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए दिए जाएं। जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या किसी ने उनसे पैसे की मांग की है, तो उन्होंने कहा ऐसा नहीं है, लेकिन जो 500 करोड़ देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। बाद में विवाद बढ़ने पर उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया।

.

.

आपको यह भी बता दें कि रविवार शाम उन्होंने एक्स (Twitter) पर नवजोत कौर सिद्धू ने सफाई देते हुए लिखा था कि “मैं हैरान हूं कि मेरे सीधे-साधे बयान को तोड़-मरोड़ दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा। जब मुझसे पूछा गया कि क्या नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री चेहरा बन सकते हैं, तो मैंने सिर्फ इतना कहा कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद के लिए पैसे नहीं हैं।”

.

.