PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर के सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के साथ किस इलाके के लोगों ने की बहस, Video हुआ Viral, आखिर क्या है मामला,

dr-ambedkar-nagar-argument-jalandhar-central-mla-raman-arora-video-viral-jalandhar-ladhewali-road-ptb-news

PTB Big Exclusive Video जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा की एक वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, जिसमें एक व्यक्ति उनके साथ बहस करता हुआ दिखाई दे रहा है, और रमन अरोड़ा उसको बार-बार कह रहे हैं कि मेरी गल ते सुन, लेकिन उक्त व्यक्ति लगातार बहस कर रहा है। इस दौरान किसी ने इस घटना की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर डाल दी, जिसके बाद लोग सेंट्रल हल्के के विधायक को बुरा भला कहते दिखाई दे रहे हैं।

dr-ambedkar-nagar-argument-jalandhar-central-mla-raman-arora-video-viral-jalandhar-ladhewali-road-ptb-news
जालंधर के सेंट्रल हल्के से विधायक रमन अरोड़ा के साथ किस इलाके के लोगों ने की बहस, Video हुआ Viral, आखिर क्या है मामला,

लोगों का कहना है की सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा ने बीते साल से यानि जब से वह विधायक बने हैं। उन्होंने विकास के नाम पर लोगों के साथ सम्पर्क साधा तो है, लेकिन काम ना के बराबर हुआ है। सेंट्रल हल्के की सड़कों का बरसातों में जो हाल है वह देखने लायक है और सीवरेज और पानी की समस्या से वह लगातार झूझ रहे हैं। फ़िलहाल इस वीडियो के वायरल होने की जानकारी जैसे ही पीटीबी न्यूज़ को मिली उसकी तफ्तीश के बाद पता चला की, इस वीडियो में बहस कर रहा व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि उसकी इलाके यानि डॉ आंबेडकर नगर का रहने वाला है और काफी समय से वहीं रह रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा बीते दिन पटेल नगर के इलाका निवासियों के कहने पर वहां के लोगों को आ रही इलाके में समस्या को सुनने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान डॉ अंबेडकर नगर के लोग भी वहां पहुंच गए। इस दौरान किसी ने यानि पटेल नगर के व्यक्ति ने सड़क को खुली करने की बात करते हुए सड़क के दूसरी तरफ बनी अवैध दुकानों को गिराने की बात कर दी जिसके बाद डॉ अंबेडकर नगर इलाके के व्यक्ति ने आपत्ति जताई और बहस शुरू हो गई। इस दौरान रमन अरोड़ा ने उक्त व्यक्ति को तेष में आने की बजाए उसको प्यार से समझने की कोशिश की लेकिन वह व्यक्ति नहीं माना और विवाद का यह वीडियो वायरल हो गया।

dr-ambedkar-nagar-argument-jalandhar-central-mla-raman-arora-video-viral-jalandhar-ladhewali-road-ptb-news

लेकिन इन सबके बीच एक पीटीबी न्यूज़ के पाठक ने बताया की बीते कई सालों से इलाके में फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है और लगातार वह इसकी वजह से परेशानी में फंसे हुए हैं, घरों में सीवरेज ओवरफ्लो और पीने वाले पानी में गंदगी का बार-बार आना और उससे पनपने वाली बीमारी से लोग ग्रस्त हो रहे हैं। इसके लिए हमने जब विधायक रमन अरोड़ा को फ्लाईओवर का निर्माण जल्द से जल्द करवाने की बात कही तो

उन्होंने कहा की अभी दो महीने का समय और लग सकता है, लेकिन लोगों का कहना है की जिस धीमी गीति के साथ निर्माण ठेके दारों द्वारा किया जा रहा है। उससे साफ दिखाई दे रहा है की आने वाले साल तक भी यह फ्लाईओवर नहीं बन पायेगा और इलाका निवासी ऐसे ही परेशान होते रहेंगे। फिलहाल लोग परेशान हैं और विधायक रमन अरोड़ा जिनको लोगों ने अपना प्रतिनिधि चुना है उनको जल्द से जल्द लोगों की समस्याओं पर गौर करना चाहिए।

Latest News