PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Jalandhar से बड़ी खबर, इस इलाके में ड्रोन हमला, हुई फायरिंग, जिलाधीश ने पुरे मामले के बारे में क्या कहा,

drone-activity-seen-in-suransi-area-of-jalandhar-attack-drone

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर अभी-अभी सुरानसी इलाके में ड्रोन से हमला होने की सुचना मिली है। सूत्रों अनुसार तुर्किए ड्रोन ने वहां फायरिंग भी की है, हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर आर्मी और जालंधर पुलिस पहुंच चुकी है। इस पुरे मामले की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। 

.

आपको यह भी बता दें कि यह ड्रोन पठानकोट से जालंधर की तरफ बढ़ रहे थे। होशियारपुर जिले के उच्ची बस्सी इलाके में इन Surveillance Drone पर फायरिंग कर इन्हें नीचे गिरा दिया गया। इसके अलावा जालंधर में ड्रोन देखे जाने की सूचना है। जिला प्रशासन ने सुरानस्सी में ब्लैकआउट कराया है। वहीं, होशियारपुर के दसूहा और मुकेरियां में ब्लैकआउट है। सायरन बज रहे हैं। दोनों जगह में 5 से 7 धमाके सुने गए हैं।

.

वहीं जिलाधीश ने अभी-अभी इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि सशस्त्र बलों ने रात करीब 9.20 बजे गांव मांड के पास एक ड्रोन को गिराया है। विशेषज्ञ दल मलबे की तलाश कर रहा है। आपसे अनुरोध है कि अगर आपको मलबा दिखे तो उसके पास न जाएं और तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। उन्होंने आगे यह भी बताया गया है कि रात 10 बजे के बाद से जालंधर में कोई ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई है। 

.

मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया शांत रहें और पटाखे न फोड़ें क्योंकि कुछ इलाकों में इसकी सूचना मिली है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई की जाएगी जो दहशत फैलाने की कोशिश करेंगे। हमने एहतियात के तौर पर जालंधर के कुछ इलाकों में लाइट बंद कर दी हैं और कुछ समय बाद स्थिति की समीक्षा करेंगे। चिंता की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि भारत-पाक के बीच भले ही सीजफायर हो गया है लेकिन पंजाब के सीमावर्ती जिले में अभी भी खतरे में ही। 

.

उधर, अमृतसर में भी सोमवार रात अचानक खतरे के सायर बजने के बाद शहर में ब्लैकआउट हो गया। इस दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6E-2045, को अमृतसर में लैंड नहीं होने दिया, बल्कि उसे बीच रास्ते से ही दिल्ली वापस भेज दिया गया, जिस कारण यात्रियों में भगदड़ मच गई। आपको बता दें कि पंजाब के कई इलाकों में ब्लेकऑउट कर दिया गया है। वहीं जालंधर में फिर से ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। इस बारे अधिक जानकारी देते हुए 

.

जिलाधीश जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल का कहना है कि आज रात साढे 9 बजे के करीब शहर के सुरानुस्सी इलाके में फिर से ड्रोन देखे गए हैं, फ़िलहाल हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। सशस्त्र बलों के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वह हमेशा की तरह नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं। फ़िलहाल ड्रोन की एक्टिवीटि को देखते प्रशासन की तऱफ से शहर के सुरानुस्सी इलाके में ब्लैकआऊट कर दिया गया है।

.

यही नहीं जम्मू कश्मीर के सांबा इलाके में पाकिस्तान की तरफ से फिर से जोरदार फायरिंग किए जाने की सूचना है, जिसका भारतीय सेना द्वारा करारा जवाब दिया जा रहा है। वहीं आसमान में ड्रोन लगातार देखे गए हैं, हालांकि कुछ ड्रोन को भारतीय सेना द्वारा मार गिराए जाने की भी सूचना है। आपो बता दें कि अमृतसर में आज फिर से ब्लैकआउट किया गया है। यहां सायरन बज रहे हैं। साथ ही दिल्ली से आने वाली फ्लाइट को यहां लैंड नहीं होने दिया और दिल्ली लौटा दिया गया है।