PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / ऊना : हिमाचल के ऊना में बेटे के बेटे के चिट्टे के साथ पकड़े जाने पर सदमे में पिता की मौत का मामला सामने आया है / दरअसल बेटा चिट्टे के साथ पकड़ा गया तो मछली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया / पुलिस मामले की जांच कर रही है /
. .जानकारी के अनुसार, डोढीवाला के रहने वाले और मछली विभाग में डिप्टी डायरेक्टर योगेश गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका 22 साल का बेटा सयंम दोपहर को कार लेकर बाजार गया था / शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी / उन्होंने अपने स्तर पर बेटे की तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला, बाद में पुलिस को बेटे की गुमशुदगी की जानकारी दी,
..
जांच में बेटे के मोबाइल फोन की लोकेशन ऊना के टाहलीवाल में मिली / जब पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी तो योगेश गुप्ता कुर्सी से अचानक गिर गए, उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई थी / वहीं पुलिस का कहना है कि सदमे की वजह से उनकी मौत हुई है / वहीं, उनके बेटे को ट्रेस कर लिया गया है / पुलिस ने योगेश गुप्ता के बेटे संयम और दोस्त धीरज को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है /
. .जब संयम अपने दोस्त के साथ कार में जा रहा था तो टाहलीवाल में पुलिस ने नाके पर उसे रोका, लेकिन कार चालक ने एक दम गाड़ी के ब्रेक लगाए और बैक गियर में कार को पीछे करने लगा / पुलिस ने बाद में कार को रोका और डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद हुआ. कार से पॉलिथीन पाऊच में पुलिस को 3.13 ग्राम चिट्टा और अधजला कंरसी नोट भी मिला है / ऊना पुलिस मामले की जांच कर रही है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































