PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में नए टैलेंट और जोश से भरे चेहरों के साथ दो दिन का 'टैलेंट ह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में सांस्कृतिक उल्लास एवं रचनात्मकता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन; पीएम मोदी के फिट और विकसित भारत क... एच.एम.वी. में सशस्त्र सेनाओं के युद्ध वीरों एवं वीर नारियों का सम्मान, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की जिला स्तरीय बास्केटबॉल में शानदार उपलब्धि, अंडर-14, 17 व 19 गर्ल्स टीमों ने... भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र...

कैबिनेट मंत्री से उलझने वाला DSP बलविंदर सेखों को किया गया डिसमिस, यह लगे आरोप, दो साल से चल रहे थे सस्पेंड,

DSP Balwinder Sekhon, who was involved with cabinet minister Bharat Bhushan Ashu was dismissed ludhiana controversial punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु से फोन पर उलझने वाले डीएसपी बलविंदर सेखों को सरकार ने नौकरी से डिसमिस कर दिया है / बर्खास्तगी मामले की जांच के बाद की गई है / आरोप हैं कि सेखों ने ड्यूटी पर रहते समय मर्यादाओं का पालन नहीं किया और सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ लिखता रहा / इन्हीं आरोपों के चलते सेखों पिछले लंबे समय से नौकरी से सस्पेंड चल रहा था, लेकिन अब जांच के बाद उसे डिसमिस कर दिया गया है /

.

.

क्योंकि जांच के दौरान वह पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट भी चला गया था और उसकी याचिका पर सुनवाई अभी चल रही है, लेकिन इसी बीच सरकार ने उसकी बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए / सेखों के खिलाफ जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि उसने 13 सितंबर 2019 से 30 नवंबर 2019 तक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत टिप्पणियां की हैं / यही नहीं नवंबर 2019 से दिसंबर 2019 तक पहली कमांडो बटालियन में ड्यूटी से गैरहाजिर रहे हैं /

.

.

नौकरी ज्वॉइन करते समय खाई सौगंध को भी तोड़ा है / सेखों को सरकार की तरफ से अपनी बात रखने और आरोपों को गलत सिद्ध करने का मौका दिया गया था, मगर वह ऐसा नहीं कर पाया है, इसलिए सरकार ने उसे नौकरी से डिसमिस करती है / 2019 में बलविंदर सिंह सेखों नगर निगम में डीएसपी की पोस्ट पर तैनात थे / उस समय कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु के साथ हुई उनकी बातचीत की ओडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह एक दूसरे को काफी बुरा भला बोल रहे थे / इस आडियो क्लिप के बाद दोनों में दूरियां काफी बढ़ गईं थीं /

.

.

उस समय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू थे और कहा जा रहा था कि सेखा, नवजोत सिंह सिद्दू के नजदीक हैं और इसी कारण बलविंदर सेखों सीधे कैबनिट मंत्री के कार्यों में दखल दे रहा है / इसके बाद उसकी बदली पहली कमांडो बटालियन में कर दी गई / आरोप है कि इससे परेशान होकर वह सोशल मीडिया पर लाइव होकर सरकार पर ही सवाल खड़े करते रहे / बलविंदर सिंह सेखों दो साल से सस्पेंड चल रहे थे / इस दौरान उन्होंने कई बार कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर निशाना साधा है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें