PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते हर तरफ तबाही का मंजर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला,

due-to-heavy-rains-in-himachal-pradesh-there-scene-of-devastation-everywhere-government-took-a-big-decision-school-colleges-closed

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर तबाही मचाती हुई नजर आ रही है। प्रदेश के कई इलाकों में करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। वहीं, बारिश की वजह से हुई तबाही ने कई लोगों की जान भी ले ली है। इस बीच हिमाचल प्रदेश की सरकार ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विंटर क्लोजिंग स्कूल को 10-11 जुलाई को बंद करने का फैसला लिया है। अब यह स्कूल बुधवार को खुलेंगे. स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार की समीक्षा करेगी और दोबारा इस पर फैसला करेगी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रशासन को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से बाहर न निकले, बहुत जरूरी होने पर ही कोई यात्रा करें। मुख्यमंत्री की ओर से लोगों को घर पर ही सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है। हिमाचल प्रदेश में इस साल भी मॉनसून जमकर तबाही मचा रहा है मानसून में हो रही बारिश की वजह से अब तक सरकारी संपत्ति को 352.05 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

वहीं, सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 46 लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं। मानसून के दौरान 79 लोग घायल हुए, जबकि चार अब भी लापता हैं। इसके अलावा 354 पशुओं की भी जान चली गई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, 10 पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए जबकि 51 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। इसके अलावा बारिश की वजह से 33 पशु घर भी तबाह हुए हैं। रविवार को हुई बारिश की वजह से भी जिला शिमला में 3 लोगों की जान चली गई।

लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से 736 सड़क बंद हो चुकी हैं। इसके अलावा प्रदेश के तीन मुख्य नेशनल हाईवे भी बंद हैं। इनमें मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे और सिरमौर का नेशनल हाईवे-707 शामिल है। इसके अलावा प्रदेश भर के 1 हजार 743 जगह पर बिजली बाधित हुई है और 138 पेयजल सुविधा भी बाधित हुई है। इसी बीच प्रदेश में दो अलग-अलग आग लगने के मामले भी सामने आए हैं। इससे भी नुकसान की जानकारी है।

Latest News