PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब-हरियाणा में ED का बड़ा एक्शन, अब नहीं बचेंगे Fake Travel Agent,

dunki-route-case-ed-take-action-jalandhar-punjab-haryana-found-domestic-foreign-government-stamps-fake-visa-fake-travel-agent-fake-immigration-latter

कई संदिग्ध Fake Immigration Letter, विदेशी वीजा स्टांप, नकली मोहरें व हवाला से जुड़े Documents हुए बरामद,

PTB Big न्यूज़ जालंधर : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब और हरियाणा में फैले अवैध डंकी रूट नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा (पंजाब), कुरुक्षेत्र और करनाल (हरियाणा) में 7 ठिकानों पर 11 जुलाई को छापेमारी की थी। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई थी। ED ने बीते रविवार को इस छापेमारी को लेकर रिकवरी से जुड़ा आधिकारिक बयान जारी किया।

.

ED के मुताबिक, यह रेड 9 जुलाई को की गई एक और छापेमारी में मिले सबूतों के आधार पर की गई थी। इस दौरान ED को बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, कई देशों की नकली मुहरें, वीजा टैंपलेट्स और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है, जिन्हें ED ने अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि ये सामान अवैध तरीके से विदेश भेजने के रैकेट में इस्तेमाल किया जा रहा था। 

.

.

ED अब इस नेटवर्क में शामिल लोगों की पहचान और विदेश भेजने के पीछे के पैसों के लेन-देन की जांच में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही इस केस में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। जांच में खुलासा हुआ कि Fake Immigration स्टांप और विदेशी वीजा स्टांप का इस्तेमाल भारतीयों के यात्रा रिकॉर्ड में हेरफेर कर उन्हें वैध दिखाने के लिए किया जाता था। इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को खतरनाक और गैरकानूनी डंकी रूट से अमेरिका व अन्य देशों तक पहुंचाया जाता था।

dunki-route-case-ed-take-action-jalandhar-punjab-haryana-found-domestic-foreign-government-stamps-fake-visa-fake-travel-agent-fake-immigration-latter

इन रूट्स में लोग कई देशों की सीमा अवैध रूप से पार करते थे और इस दौरान तस्करी के नेटवर्क के डॉन्कर्स उनकी मदद करते थे। ED ने बताया कि छापों के दौरान पुख्ता सबूत मिले हैं कि जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हुई, वे इस अवैध कारोबार में सीधे तौर पर शामिल थे। इनमें से कई ने इस कारोबार से भारी मात्रा में चल-अचल संपत्तियां भी अर्जित कीं। जब्त दस्तावेजों और उपकरणों से यह भी सामने आया कि हवाला के जरिए विदेशों में पैसे भेजे जा रहे थे।

.

.

ED की पहले की जांच में यह भी सामने आया था कि अवैध इमिग्रेशन और डंकी रूट से जुड़े इस नेटवर्क में बिचौलिए, ट्रैवल एजेंट (Travel Agent), भारतीय और विदेश के नागरिक शामिल हैं। कई एजेंटों ने कानूनी यात्रा का झांसा देकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए वसूले। वे गुप्त वॉट्सऐप चैट और एन्क्रिप्टेड प्लेटफार्म के जरिए अपने ग्राहकों के साथ संपर्क करते थे। ED ने बताया कि जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि

.

विदेश के काउंटर पार्ट्स (समकक्ष अधिकारियों) के साथ  मिलकर इन्हीं एजेंटों ने हवाला के जरिए भुगतान किए हैं। अवैध बोर्डिंग पास और फर्जी दस्तावेज़ तैयार किए जाते थे, जिन्हें बाद में डंकी रूट के लिए इस्तेमाल किया जाता था। ED ने कहा कि इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने और दोषियों को पकड़ने के लिए जांच तेजी से जारी है। अभी तक कई अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।