PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

45 लाख रुपये लगाकर डंकी के रास्ते अमेरिका जाने के चक्कर में पनामा के जंगलों में लापता हुआ युवक,

dunki-youth-jagmeet-singh-pathankot-punjab-missing-in-jungles-of-panama-dunki-route-to-america-boarder

.

PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पंजाब में डंकी लगा विदेश जाने का सिलसिला आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को इस तरह से विदेश जाने के नतीजों का पता होने के बावजूद भी लोग आज भी डंकी के रास्ते विदेश जाने का लालच लिए मानव तस्करी करने वाले एजेंटों के हत्थे चढ़ जाते हैं। ऐसा ही एक मानव तस्करी करवाने वाले ठग ट्रैवल एजेंट के माध्यम से डंकी के रास्ते अमेरिका जाने के चक्कर में पंजाब के एक युवक के पनामा के जंगलों में गायब हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

.

.

लापता हुए युवक की पहचान जगमीत सिंह के रूप में हुई है जोकि युवक पंजाब के पठानकोट का रहने वाला है। युवक के लापता होने की खबर से परिवार के लोग परेशान और चिंतित हैं। इस मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस को इस संबंध में मानव तस्करी कर विदेश भेजने वाले उक्त ठग ट्रैवल एजेंट के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है। मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट का युवक पनामा के जंगलों में लापता बताया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के बयान पर पठानकोट के ही दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

.

.

इस संबंध में पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया है कि ट्रैवल एजेंट से 45 लाख रुपये में युवक को अमेरिका भेजने का सौदा हुआ था। वह ट्रैवल एजेंट को 15 लाख रुपये पहले ही दे चुके थे। उन्होंने बताया कि 3 दिसम्बर 2023 को आरोपी पलविन्द्र सिंह व बलबीर कौर उनके घर आए और जगमीत का पासपोर्ट लिया तथा उसे दिल्ली ले गए।

.

.

14 दिसम्बर 2023 को जगमीत सिंह ने उन्हें फोन पर सूचित किया कि बलविन्द्र सिंह ने उसे कोलम्बिया व पनामा के रास्ते अमेरिका भेजना है। जिस पर घर वालों ने मना किया, लेकिन मना करने के बावजूद भी उन्होंने जगमीत को डंकी के जरिए पनामा से जंगलों में भेज दिया यहां से वह लापता हो गया। घर वालों ने बताया कि युवक ने आखिरी बार दिसंबर में अपने परिजनों से फोन पर बात की थी,

.

.

जिसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करने के बाद बलविन्द्र सिंह व उसकी पत्नी बलविन्द्र कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं अभी तक दोनों आरोपी फरार बताया जा रहे है। आपको यह भी बता दें की मानव तस्करी करने के मामले लगातार सामने आने के बाद पंजाब सरकार से लेकर गुजरत की CID लगातार ऐसे मामलों को गंभीरता से लेकर जाँच कर रही है जिसकी आंच जल्द ही जालंधर के कई मानव तस्करी करने वाले ट्रैवल एजेंटों तक भी पहुंचने वाली है।

.

Latest News