PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ED का बड़ा ऐक्शन, कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर लगातार सुबह से की जा रही है छापेमारी,

ed big action coal scam raids the bases congress leaders Big News

PTB Big न्यूज़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सोमवार सुबह 14 जगहों पर छापेमारी शुरू की है। कई कांग्रेस नेताओं के आवास और दफ्तरों पर भी छापेमारी की जा रही है। इससे पहले 13 जनवरी को ईडी ने रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई शहरों में छापेमारी की थी। तब कई आईएएस, नेताओं और कारोबारियों के घर पर छापेमारी की गई थी।

आरोप है कि वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों की मिलीभगत से राज्य में प्रति टन कोयले की ढुलाई पर 25 रुपये प्रति टन अवैध उगाही की जा रही थी। ईडी सूत्रों का कहना है कि 2021 में इस तरह करीब 500 करोड़ रुपए की वसूली की गई। इसमें कांग्रेस के कई नेताओं के भी शामिल होने के आरोप हैं।

इससे पहले अक्टूबर 2022 में भी करीब 40 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी। तब 4 करोड़ कैश, करोड़ों के सामान, अहम दस्तावेज आदि बरामद किए गए थे। इस दौरान भी कई नेताओं, कारोबारियों और अफसरों के ठिकानों की तलाशी ली गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आरोपों से इनकार करते हुए कहते रहे हैं कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उनका कहना है कि इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है।

Latest News