PTB Big न्यूज़ गुरदासपुर : पंजाब के जिला गुरदासपुर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने एक बदमाश घायल हुआ, जिसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। इस पुरे मामले में मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी गुरदासपुर अदित्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आज कुछ शरारती तत्व किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश में हैं।
. .इसी दौरान पुलिस की ओर से विभिन्न संभावित स्थानों पर निगरानी रखी जा रही थी और चेकिंग भी की जा रही थी। उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान बबरी बाईपास चौक से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आया। पुलिस पार्टी को देखकर उसने भागने की कोशिश की और जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने गोली चलाई
.तो आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे काबू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है जो गुरदासपुर का ही निवासी है और प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि उक्त आरोपी ने ही गुरदासपुर के बाटा चौक स्थित एक शोरूम पर फायरिंग की थी। उसके बाकी साथियों की तलाश और उससे जुड़ी अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ जारी है।
. .

































