.
encounter in shalteng area of srinagar two terrorists killed Jammu Kashmir
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के पास लवेपोरा इलाके में बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया / पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं थी / जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हुई / उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसमें ये आतंकवादी मारे गए /
..
वहीं इससे पहले श्रीनगर में रविवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को निशाना बनाकर किए गए ग्रेनेड हमले में चार नागरिक घायल हुए थे / इस हमले में दो जवान भी घायल हुए थे / दरअसल, शहर के प्रेस एन्कलेव के विपरीत दिशा में प्रताप पाकर् के पास तैनात सीआरपीएफ जवानों पर अज्ञात आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान रवि विश्वास और एस. के. पटनायक और चार नागरिक घायल हो गए थे /
.दोनों सीआरपीएफ की 171 बटालियान की सी कंपनी के जवान थे। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है / सूत्रों ने बताया कि विस्फोट के बाद अफरातफरी मचने के दौरान आतंकवादी घटनास्थल से भागने में सफल रहे / आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरु किया / घटनास्थल से पांच किलोमीटर की सीमा में एक जांच चौकी बनायी गई है और सुरक्षा बल विशेषकर दुपहिया वाहनों की लगातार जांच कर रहे हैं /
.गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू के बाहरी इलाके नागरोटा में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गत शुक्रवार को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया था / जिसके बाद सुरक्षा बलों द्वारा की गयी जवाबी कारर्वाई में तीन आतंकवादी मारे गये थे और उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हथियारों के अलावा छह ए के राइफल और अमेरिका निर्मित स्नाइपर बरामद की गई थी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
encounter in shalteng area of srinagar two terrorists killed Jammu Kashmir




































