.
enforcement directorate ed arrests ex fortis healthcare promoter malvinder singh in religare finvest case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healtcare) और दवा कंपनी रैनबैक्सी (Ranbaxy) के पूर्व प्रमोटर मलविंदर मोहन सिंह (Malvinder Mohan Singh) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है / मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज (Relagare Enterprises) के पूर्व सीएमडी सुनील गोधवानी (Sunil Godhwani) की भी गिरफ्तारी हुई है /
..
ED ने रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) घोटाला मामले में ये कार्रवाई की है / आपको बता दें कि ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है / RFL रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी है / मलविंदर सिंह और उनके भाई शिविंदर रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के भी पूर्व प्रमोटर हैं / इस तरह से हुआ खुलासा :– दोनों भाइयों के बीच फोर्टिस हेल्थकेयर और रेलिगेयर एंटरप्राइज लिमिटेड को लेकर विवाद है / एक जांच में हुए खुलासे में पता चला है कि दोनों ने फोर्टिस से फंड को अन्य जगह पर डायवर्ट किया और फाइनेंशियल स्टेटमेंट में गड़बड़ियां की हैं /
..
इस खुलासे के बाद बाजार नियामक सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने दोनों भाइयों और उनसे संबंधित 8 फर्म्स को 403 करोड़ रुपये फोर्टिस के खाते में जमा करने का आदेश दिया है / इस मामले में दायर हुई FIR से पता चलता है कि रेलिगेयर ग्रुप को कुल 3,000 करोड़ रुपये की चपत लगाने के मुख्य किरदार मलविंदर मोहन सिंह (एमएमएस) और शिविंदर मोहन सिंह (एसएमएस) बंधु थे / धोखाधड़ी के इस खेल में कंपनी से पहले के बकाये के तौर पर जिस दिन भुगतान प्राप्त किया गया, उसी दिन उसी कंपनी को उतनी ही राशि या उससे अधिक राशि दी गई /
..
इस प्रकार पूरा मामला सुनियोजित था जिसमें बकाये का पैसा लिया गया और फिर भुगतान किया गया / सिंह बंधुओं ने कंपनी के सीईओ सुनील गोधवानी के साथ मिलकर धोखाधड़ी की पूरी साजिश रची और जानबूझकर रेलिगेयर फिनवेस्ट को डुबोया, ताकि बगैर किसी दखलंदाजी के पैसों की हेराफेरी की जा सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
enforcement directorate ed arrests ex fortis healthcare promoter malvinder singh in religare finvest case

































