PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बिजनेसमैन ने दिया इस प्रसिद्ध एक्ट्रेस को पत्नी बनने का ऑफर, कहा, बदले में दूंगा 25 लाख रुपए महीना,

entertainment bollywood actress nitu chandra was offered become salaried wife businessman Mumbai PTB Big Breaking News

PTB Big मनोरंजन News मुंबई : अक्सर एक्ट्रेसेस एक समय के बाद शादी करके अपना घर बसाने की सोचती हैं लेकिन कुछ हसीनाएं ऐसी भी होती हैं जो करियर को शादी से ज्यादा महत्व देती हैं और इसी लिस्ट में शुमार होती हैं नीतू चंद्रा एक्ट्रेस को शादी करने का मौका मिला था, बदले में जो ऑफर उन्हें मिला उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे / नीतू चंद्रा को एक बिजनेसमैन ने उनकी पत्नी बनने का ऑफर दिया था बदले में एक मोटी रकम हर महीने देने का वायदा भी किया / इस खबर के सामने आने के बाद लोग चौंक गए हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि शादी को लेकर इस तरह की भी कोई डील हो सकती है /

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने हाल ही में एक घटना का जिक्र किया, जिसमें एक बिजनसैन ने उनसे सैलरीड वाइफ बनने के लिए कहा था / इसके बदले उस बिजनेसमैन ने उन्हें 25 लाख रुपये महीने देने की बात कही थी, हालांकि, नीतू ने इस ऑफर को मना कर दिया / आपको बता दें, नीतू चंद्रा एक कमाल की एक्ट्रेस हैं / उन्होंने अपने नाम नेशनल अवॉर्ड भी किया है, इसके बावजूद उन्हें ढंग से काम नहीं मिल पाता है / उन्होंने अपनी बातचीत में एक ऑडिशन के बारे में भी बात की जिसमें एक फेमस कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक घंटे के अंदर रिजेक्ट कर दिया था /

आपको यह भी बता दें, नीतू चंद्रा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2005 में फिल्म ‘गरम मसाला’ से किया था / फिल्म में वह एयरहोस्टेस का किरदार निभा रही थीं / इसके बाद वह ‘ट्रैफिक सिग्नल’, ‘वन टू थ्री’, ‘ओए लकी लकी ओए’, ’13बी’ और ‘अपार्टमेंट’ जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं / नीतू चंद्रा को आखिरी बार फिल्म ‘कुछ लव जैसा’ में देखा गया था / इस फिल्म में उनके साथ शेफाली शाह और राहुल बोस थे /

आपको जानकर हैरानी होगी कि नीतू चंद्रा अपना हॉलीवुड डेब्यू भी कर चुकी हैं / साल 2020 में उनकी इंग्लिश टीवी सीरीज आई थी, जिसका नाम है- ‘गाउन एंड आउट इन बिवर्ली हिल्स (Gown and out in Beverly Hills) / इसके अलावा उनकी एक हॉलीवुड फिल्म भी आ चुकी है, जिसका नाम है, ‘नेवर बैक डाउन’ (Never Back Down: Revolt) / इसके अलावा नीतू चंद्रा साल 2016 में एक ग्रीक फिल्म ‘ब्लॉक 12’ (Block 12) में भी नजर आ चुकी हैं / इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने ग्रीक भाषा भी सीखी थी /

Latest News