PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

‘आदिपुरुष’ को लेकर बढ़ा विवाद, बैन करने की उठी मांग, साधू-संतों ने मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप,

Entertainment bollywood adipurush controversy ram janmbhoomi chief satyendra das sadhu sants wants ban om raut disputed film says movie makers present perverted god goddess Big News

PTB न्यूज़ “मनोरंजन” : प्रभास, कृति सैनन, सैफ अली खान स्टारर ‘आदिपुरुष’ विवादों में घिरी हुई है। फिल्म का डायरेक्शन और डायलॉग्स दोंनों की आलोचना हो रही है। फिल्म के डायलॉग्स से नाराज अयोध्या के संतों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह दूसरी बार है जब संतों ने फिल्म के खिलाफ आवाज उठाई है। इससे पहले फिल्म के टीजर में दिखी विकृति को लेकर संतों ने आपत्ति जताई थी।

उन्होंने दावा किया कि फिल्म में ‘रामायण’ के पात्रों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है और हिंदू-देवताओं को विकृत तरीके से दिखाया गया है। राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि पहले के विरोध के बावजूद फिल्म निर्माताओं ने रामायण के पात्रों को गलत तरीके से पेश किया है और हिंदू देवी-देवताओं को विकृत तरीके से दिखाया। उन्होंने कहा, “फिल्म के डायलॉग्स शर्मनाक हैं और फिल्म पर तुरंत प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

सत्येंद्र दास ने कहा, “भगवान राम, भगवान हनुमान और साथ ही रावण को पूरी तरह से अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में हमारे देवताओं को पूरी तरह से अलग रूप में दिखाया गया है, जो हमने अब तक पढ़ा और जाना है।” इसके अलावा, अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर के पुजारी राजू दास ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। राजू दास ने कहा, “बॉलीवुड हिंदू धर्म को विकृत करने पर तुला हुआ है।

फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस बात का एक उत्कृष्ट उदाहरण है कि उसे हिंदू भावनाओं की कोई चिंता नहीं है।” अयोध्या के संतों की सबसे शक्तिशाली संस्था मणि राम दास छावनी पीठ ने भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग का समर्थन किया है। तमाम विवादों के बीच ‘आदिपुरुष’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। ‘आदिपुरुष’ ने तीन दिन में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स यकीकन इससे जरूर खुश होंगे. वहीं, मेकर्स ने फिल्म के विवादित डायलॉग्स को बदलने की घोषणा भी की है।

Latest News