PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्साहवर्धक संवादात्मक सत्र,

enthusiastic-interactive-session-on-womens-day-at-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में एनएसएस और महिला सशक्तिकरण सैल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित साक्षात्कार सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सुश्री रेणु सेठ, जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस (ग्रामीण), जालंधर और सुश्री गहिमा अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा एक विशेषज्ञ व्याख्यान दिया गया।

.

.

.

प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और यह संस्था सदैव ही लड़कियों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने के लिए भी प्रयासरत है। सत्र के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक योगदान और महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक व्यावहारिक चर्चा की गई।

.

.

इस अवसर पर द पावर ऑफ वुमेन विषय पर एक लघु फि़ल्म भी दिखाई गई। पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रण लेते हुए वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन एकता और प्रगति के संदेश के साथ हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. वीना अरोड़ा, सुश्री हरमनु, डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. अंजना भाटिया और श्रीमती प्रोतिमा के संरक्षण में सम्पन हुआ।

.

.

.