PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

एचएमवी के एन्वायरमेंट क्लब ने मनाई ग्रीन दीवाली,

Environment Club of HMV Celebrated Green Diwali

PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के एनवायरनमेंट क्लब की ओर से ग्रीन दीवाली मनाई गई। इस उपलक्ष्य में दीवाली कार्ड, डेकोरेटिव दीया, रंगोली और एयरब्रीदिंग नेकलेस मुकाबले करवाए गए। सभी ने बिना पटाखों के ग्रीन दीवाली मनाने की शपथ ली।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने एन्वायरमेंट क्लब के इंचार्ज डॉ. सीमा मरवाहा का इस ग्रीन दीवाली मनाने के प्रयास को सराहा तथा बधाई दी। डॉ. सीमा मरवाहा व डॉ. अंजना भाटिया ने विद्यार्थियों को इको फ्रैंडली दीवाली मनाने के लिए प्रेरित किया।

.

.

कैमिस्ट्री विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम शर्मा ने स्टूडेंट्स को हमेशा अपने अंदर रचनात्मकता को जीवित रखने के लिए प्रेरित किया। मुकाबले के निर्णायकगण डॉ. श्वेता चौहान व श्रीमती पूर्णिमा रहे। विजेताओं को ई-सर्टीफिकेट दिए गए। रंगोली में यशिका व प्रतिष्ठा ने पहला, सहजदीप व सिमरप्रीत ने दूसरा, हरमनजोत, सरनप्रीत, अर्शदीप और ईशा ठाकुर व मुस्कान ने तीसरा स्थान हासिल किया।

.

.

डेकोरेटिव दीया बनाने में साक्षी बडोला ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह दीवाली कार्ड मेकिंग में ईशा अरोड़ा ने पहला, खुशबू ने दूसरा स्थान हासिल किया। एयरब्रीदिंग नेकलेस बनाने में छवि ने पहला व जोशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर साइंस फैकल्टी सदस्य व स्टूडेंट्स मैजूद रहे। डॉ. सीमा मरवाहा ने आफिस बीयरर एन्वायरमेंट क्लब के गौरी जिंदल, टविंकल अग्रवाल, यशिका, नान-टीचिंग स्टाफ सदस्य श्री सचिन, श्री रजिंदर, श्री तीर्थ को इस आयोजन को सफल बनाने के प्रयासों को सराहा।

.

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें