PTB News शिक्षा : इनोसेंट हाट्र्स में यूफोरिया – 2021 वर्चुअली व ऑफलाइन बड़े वर्षोल्लास से मनाया गया, जिसमें इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूल (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, कपूरथला रोड व नूरपुर) के बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम का प्रारंभ ईश्वर की आराधना करते हुए ठुमरी नृत्य से किया गया। मुख्यातिथि की भूमिका डॉ. पलक गुप्ता बौरी (सी.एस.आर. डायरैक्टर, इनोसेंट हाट्र्स) ने निभाई।
इस अवसर पर राहुल जैन (डिप्टी डायरैक्टर – स्कूल एंड कालेजिस), मैडम हरलीन गुलरिया (डिप्टी डायरैक्टर – प्राइमरी एवं मिडल एजुकेशन), मैडम गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरैक्टर – स्कूल्स एकेडमिक्स एंड एग्जामिनेशन) तथा पांचों स्कूलों के प्रिंसीपल राजीव पालीवाल (जी.एम.टी), मैडम शालू सहगल (लोहारां), मैडम सोनाली मनोचा (सी.जे.आर.), मैडम शीतू खन्ना (कपूरथला रोड) व मैडम मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर) उपस्थित थे। साथ ही प्रतिभागियों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
स्वागत भाषण से अतिथियों का स्वागत किया गया। टिंटस एंड शेड (पेंटिंग) और स्प्रेड मेलोडी इन द ईयर (सिंगिंग) प्रतियोगिता वर्चुअली करवाई गई। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों से वेजिटेबल प्रिंटिंग, पेपर टियरिंग, ऑरीगामी, क्राफ्ट बेस्ट आऊट ऑफ वेस्ट में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

सिंगिंग प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं – मॉडलिंग, फैंसी ड्रैस, सोलो डांस में भाग लिया। निर्णायकगणों की भूमिका अमित चड्ढा, मैडम किरण तथा मैडम ऋचा शर्मा ने निभाई।
फैंसी ड्रैस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से चौथी तक के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए सबका मन मोह लिया। के.जी.१ से कक्षा दूसरी तक के बच्चों ने मॉडलिंग में भाग लिया, जिसमें के. जी.1 तथा के. जी.-2 के बच्चों ने अपने-अपने अभिभावकों के साथ रैंप वॉक करते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात के. जी.1 से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने सोलो नृत्य के अंतर्गत क्लासिक्ल, वेस्टर्न डांस व भांगड़ा प्रस्तुत किया।
पांच दिवसीय यूफोरिया-२०२१ में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर इनोसेंट हाट्र्स के पांचों स्कूलों के विजेता विद्यार्थियों को मुख्यातिथि द्वारा उनके कार्यक्रम के दिन ही संबंधित शाखाओं में पुरस्कृत किया गया। मुख्यातिथि डॉ. पलक गुप्ता बौरी ने बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी प्रकास प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी आयोजनों में प्रत्येक ब्रांच के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मैनेजमैंट द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यातिथि को स्मृति-चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।



































