PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रिटायरमेंट वाले दिन भी जालंधर के पुलिस कमिश्नर ने काम की दी तवज्जो, 72 घंटों में कार छीनने की वारदात को सुलझाया,

Even on the day of retirement Jalandhar Police Commissioner Gurpreet Singh Toor paid attention to the work Car snatching incident solved in 72 hours

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर जोकि आज अपनी सेवा-निवृत्ति के दिन भी उसी लग्न के साथ काम करते नजर आये जैसे वह अपनी रोजमर्रा की रूटीन में नजर आते रहे हैं / उसी जोश के साथ उन्होंने आज अपने अन्य पुलिस अधिकारीयों के साथ मिलकर अपनी आखिरी प्रैस कॉन्फ्रेंस की / इस दौरान उन्होंने जालंधर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी का व्याख्यान करते हुए कहा कि उनकी टीम ने बंदूक की नोक पर दोआबा चौक से कार छीनने की वारदात को 72 घंटों में सुलझा लिया है /

इस संबंधित जानकारी देते पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह तूर ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस ने कार छीनने के केस को सूझबूझ से हल कर लिया गया है / उन्होंने बताया कि सब- वे के नज़दीक दोआबा चौक से 27-28 मई की शाम को स्विफ्ट डिज़ायर कार नंबर पी.बी. 08 डीजे 4789 को बंदूक की नोक पर छीना गया था / उन्होंने बताया कि इस पर तुरंत कार्यवाही करते डिप्टी कमिश्नर पुलिस जसकिरन तेजा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस गुरबाज़ सिंह के नेतृत्व में पुलिस आधिकारियों की टीमों का गठन किया गया /

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि एक जानकारी पर छह आरोपियों करन पुत्र राम पाल, सौरभ पुत्र सुरिन्दर पाल, राज्यपाल पुत्र बलविन्दर सिंह, अतुल पुत्र राज कुमार, मोहित सिक्का पुत्र जोगिन्द्र पाल और अंकित पुत्र राजिन्दर कुमार की पहचान की गई है को गिरफ़्तार कर लिया गया है / उन्होंने बताया कि कार छीनने के बाद आरोपियों की तरफ से मौके से दौड़ने की कोशिश की गई परन्तु कार डिवाईडर से टकराने के बाद कार को वही छोड़ कर भाग गए / उन्होंने बताया कि कार छीनने की बारीकी से पड़ताल करते पुलिस की तरफ से इन आरोपियों को पकड़ा गया /

पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि इस केस में आगे पूछताछ की जा रही है और आने वाले दिनें में इस सम्बन्धित अन्य खुलासे हो सकते है / उन्होंने बताया कि छीनी हुई कार के साथ आरोपियों से अनेक हथियार भी बरामद हुए है / पुलिस कमिश्नर ने CIA इंचार्ज सुखदीप सिंह और उसकी टीम को केस 72 घंटों में हल करने के लिए किये यतनों की प्रशंसा की / पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस टीम जिसने इस केस को सुलझाया है का सम्मान किया जाएगा /