PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में इस स्थान पर जमा हुई भारी भीड़, जमकर हुआ हंगामा, जाने बड़ी वजह,

punjab jalandhar city asi swarn singh relatives staged sit outside civil hospital jalandhar Punjab ACP norht sukhjinder singh arrest

PTB City न्यूज़ जालंधर : बीते रविवार देर रात एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह के ड्राइवर एएसआइ स्वर्ण की आत्महत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मंगलवार को स्वर्ण सिंह के परिवार वालों ने एसीपी सुखजिंदर सिंह पर व उनके साथियों पर हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर सिविल अस्पताल के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया।

इस दौरान परिजनों का कहना था कि जब तक एसीपी व उसके दोनों साथियों पर हत्या का मामला दर्ज नहीं होगा और उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वह पोस्टमार्टम नहीं करवाने देंगे। न ही स्वर्ण सिंह का अंतिम संस्कार करेंगे। धरने के दौरान मौके पर ही पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। स्वर्ण के परिजनों और पुलिस के बीच थाना 4 में बातचीत चल रही है।

इस मौके पर पहुंचे एडीसीपी हरपाल सिंह का कहना था कि परिजनों की तरफ से जो भी बयान दिए जाएंगे, उसी के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को थाना सात की पुलिस ने स्वर्ण सिंह की पत्नी रणजीत कौर के बयानों पर एसीपी सुखजिंदर सिंह व उसके दो कारोबारी साथियों लक्ष्मीपुरा निवासी राजीव अग्रवाल उर्फ लाला और संतोखपुरा निवासी गुरइकबाल सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। हालांकि पुलिस ने देर शाम तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई थी।

आपको यह भी बता दें कि ASI की बीते रविवार को रात को गोली लगने से मौत हो गई थी। पहले तो गोली लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया था, लेकिन जांच के बाद पता चला की उन्होंने खुद को गोली मार आत्महत्या की है। स्वजनों ने आरोप लगाया था कि स्वर्ण सिंह को परेशान किया जा रहा था। उनका कहना था कि स्वर्म सिंह ने मरने से पहले एक वीडियो बनाकर भेजी थी, जिसमें एसीपी सुखजिंदर सिंह टहलते हुए नजर आ रहे हैं और वह किसी सुच्चा सिंह नाम के मुलाजिम से बात कर रहा है कि वह अफसरों की गाड़ी में शराब पी रहे हैं। परिजनों का कहना था कि यह वीडियो स्वर्ण सिंह ने ही बनाई है और वह पुलिसवालों को कह रहा है कि अफसर गाड़ी में नहीं है और आप शराब पी रहे हैं।