PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, होशियारपुर से इंजीनियरिंग का डिप्लोमा कर नकली नोट बनाने का धंधा करने वाले युवक को उसके साथी सहित किया गिरफ्तार,

factory was going on to make fake notes of rs 100 gang of youths of delhi and punjab

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नकली नोटों को छापने और उत्तर भारत में उसे सप्लाई करने वाले पांच युवाओं को गिरफ्तार किया है / पकड़े गए आरोपियों में से तीन दिल्ली, एक अमृतसर और एक बटाला का है / जांच में सामने आया कि नकली नोट छापने का पूरा सेटअप पंजाब के न्यू अमृतसर में लगा हुआ था / आरोपियों से पुलिस ने 6 लाख रुपए के निकली नोट भी बरामद कर लिए हैं / सभी नकली नोट 100 रुपए के हैं, जिन्हें आरोपी 50 रुपए में मार्केट में सप्लाई किया करते थे /

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली में नारायणा फ्लाईओवर के पास नकली नोटों की खेप पहुंच रही है / दिल्ली पुलिस की टीम ने ट्रैप बिछाकर दबिश दी और दिल्ली निवासी दो युवकों हर्ष गिरधर और करण सिंह को 1.80 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया / पुलिस ने एक अन्य युवक सतीश ग्रोवर को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया / आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो गैंग के तार अमृतसर से जुड़ गए /

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि नकली नोट बनाने की फैक्ट्री पंजाब के न्यू अमृतसर में है / यहीं से नोट छपकर पूरे उत्तर भारत में सप्लाई होते हैं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम अमृतसर पहुंची और विक्रमजीत सिंह नाम के युवक को 70 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया / विक्रमजीत ने पुलिस के इस गैंग के किंगपिन और नोट छापने की तकनीक जानने वाले हर्षदीप ठाकुर के बारे में बताया / पुलिस ने न्यू अमृतसर में रेड की और तीन लाख रुपए के निकली नोट बरामद किए / इसके अलावा न्यू अमृतसर से उपकरण, मशीन और छपाई के लिए जरूरी कच्चा माल भी बरामद कर लिया है /

हर्षदीप सिंह की उम्र 27 साल है / उसने होशियारपुर से प्लास्टिक इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया है / मूलरूप से वह हिमाचल के जिला सोलन के गांव दत्तोवाल का रहने वाला है / अमृतसर में जॉब शुरू की, लेकिन बेरोजगार हो गया, जिसके बाद उसने नकली नोट बनाने का धंधा शुरू कर दिया / बटाला के गांव मारी पंवान का रहने वाला विक्रमजीत शिक्षण संस्थान चलाता था, लेकिन घाटा हुआ और कर्जे में डूबने लगा / जालंधर में उसकी दिल्ली निवासी सतीश से मुलाकात हो गई और वह भी इस नकली नोट के धंधे में जुड़ गया /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें