PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर! IAS-IPS बताने वाली महिला ने मारी 200 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपयों की ठगी

Fake IAS Pooja Thakur Arrested From Jalandhar Heights For Over one Crore Job Fraud Fake IAS Pooja Thakur Arrested From Jalandhar Heights For Over one Crore Job Fraud

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जालंधर हाइट्स (Jalandhar Heights) से पूजा ठाकुर नामक एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने बिना किसी परीक्षा या इंटरव्यू के सीधे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया। जालंधर पुलिस के अनुसार, आरोपी पूजा ठाकुर सीधे सरकारी विभागों में

.

ऊंचे पदों पर भर्ती कराने का दावा करती थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह अब तक 200 से अधिक बेरोजगार युवाओं को निशाना बना चुकी है और उनसे करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ऐंठ चुकी है। गुप्त सूचना के आधार पर जब जालंधर पुलिस ने जालंधर हाइट्स में छापेमारी की, तो वहां से भारी मात्रा में जाली दस्तावेज बरामद हुए। इस दौरान पुलिस को मौके से भारी मात्रा में लगभग 200 फर्जी सरकारी नियुक्ति पत्र (Appointment Letters),

.

विभिन्न सरकारी विभागों की जाली मोहरें (Counterfeit Official Seals), वरिष्ठ अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर (Forged Signatures) मिले हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महिला लोगों पर रौब जमाने के लिए खुद को IAS और IPS अधिकारी बताती थी। वह कहती थी कि उसका चयन हो चुका है और जल्द ही वह दिल्ली में ड्यूटी जॉइन करने वाली है।

.

Fake IAS Pooja Thakur Arrested From Jalandhar Heights For Over one Crore Job Fraud

उसने लोगों को झांसा दिया कि उच्च अधिकारियों के साथ उसकी सीधी सेटिंग है और वह बिना किसी परीक्षा के डॉक्टर, पुलिस इंस्पेक्टर, सब-ईस्पेक्टर (SI) और एएसआई (ASI) के पदों पर सीधी भर्ती करवा सकती है। पुलिस ने उसके पास से केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) का एक फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया है। वहीं पूछताछ में सामने आया है कि ठगी को असली दिखाने के लिए एक ऐसी वेबसाइट तैयार की गई थी,

.

जो हूबहू सरकारी पोर्टल जैसी दिखती थी। इसी वेबसाइट के जरिए वह फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार कर पीड़ितों को थमा देती थी। इस पूरे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक महिला डॉक्टर इस ठगी का शिकार हुई। डॉक्टर से सरकारी नौकरी के नाम पर ₹2 लाख रुपये लिए गए थे। जब उन्हें जॉइनिंग लेटर मिला और उन्होंने उसकी जांच की, तो वह पूरी तरह फर्जी निकला।

.

इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वही इस पुरे मामले में जानकारी देते हुए जालंधर थाना सदर के SHO संजीव सूरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पूजा ठाकुर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस बड़े गौरखधंधे में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

.

यह भी पढ़ें : 23 वर्षीय लड़की ने रचा इतिहास! 19 सरकारी नौकरियों में हासिल की सफलता

.

यह भी पढ़ें : 4 जुलाई को AAP विधायकों की पेशी से पहले गरमाई सियासत, अमन अरोड़ा ने रखा पक्ष’

.