PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

Actor टाइगर श्रॉफ को मारने के लिए दी गई लाखों की सुपारी, FIR हुई दर्ज, पंजाब के व्यक्ति को किया पुलिस ने गिरफ्तार,

false-information-about-death-threat-to-actor-tiger-shroff-was-relayed-to-mumbai-police-tiger-shroff-fake-death-threat-punjab-man-arrest-to-punjab-police

PTB News मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी जो अब फर्जी निकली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को पंजाब के रहने वाले एक आदमी की तरफ से गुमनाम कॉल आया था, जिसमें उसने टाइगर श्रॉफ को “जान से मारने की धमकी” का दावा किया था। खार पुलिस स्टेशन के अनुसार, पंजाब के एक निवासी मनीष कुमार सुजिंदर सिंह ने इस कथित साजिश को लेकर कुछ जानकारी भी दी थी।

.

.

उसके कहा था कि बागी स्टार को जान से मारने की साजिश रचने के लिए लोगों को 2 लाख रुपये के हथियार दिए गए हैं। हालांकि, अब गहन जांच के बाद ऐसा पता चला है कि ये जानकारी झूठी है। इसका नतीजा ये हुआ कि कॉल करने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। अधिकारी के अनुसार, धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी मनीष कुमार सुजिंदर सिंह को पंजाब में हिरासत में ले लिया गया है। 

.

.

सिंह ने झूठा दावा किया था कि एक्टर को मारने के लिए कुछ लोगों को हथियार और दो लाख रुपये की सुपारी भी दी गई थी। यह कॉल सोमवार को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को मिला था। जब ये पता चला कि टाइगर पर हमले के बारे में पुलिस को दी गई सूचना झूठी थी, तो मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के खिलाफ उपनगरीय खार में मामला दर्ज किया गया। मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया,

.

.

जिन्होंने मनीष कुमार सुजिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि अब आरोपी को मुंबई लाया जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। पिछले हफ्ते ही गुजरात के वडोदरा जिले के एक “मानसिक रूप से अस्थिर” आदमी ने सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी।

.