PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

देश के प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

famous Punjabi singer Daler Mehndi was arrested by the police

PTB Big मनोरंजन न्यूज़ पटियाला : पंजाबी पॉप सिंगर दलेर मेंहदी को पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मानव तस्करी का दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा सुनाई है। ‘तुनक-तुनक तुन तारा रा’ जैसे गानों से एक दौर में धूम मचाने वाले दलेर मेंहदी के खिलाफ 19 सितंबर, 2003 को कबूतरबाजी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। इस केस में आज पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब पुलिस ने सिंगर दलेर मेहंदी को हिरासत में ले लिया है। दलेर मेहंदी पर कबूतर बाजी का आऱोप है। 19 सितंबर, 2003 को दलेर मेंहदी के खिलाफ कबूतरबाजी यानी मानव तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि दलेर मेंहदी अपने भाई शमशेर सिंह के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे। इसके जरिए वह 1998 और 1999 में दो दौरों के दौरान वह 10 लोगों को अमेरिका ले गए थे और उन्हें छोड़कर लौट आए।

दलेर महंदी और शमशेर लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश ले जाते थे। दर्ज केस के मुताबिक दलेर मेंहदी तीन लड़कियों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को छोड़ आए थे। इसके बाद वह अक्टूबर 1999 में एक और ट्रिप पर गए और न्यू जर्सी में तीन लड़कों को छोड़ आए।

कबूतरबाजी के ऐसे ही एक मामले के शिकार हुए बख्शीश सिंह ने पटियाला में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद करीब 35 लोग सामने आए थे, जिन्होंने दलेर और शमशेर पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दोनों भाइयों ने उनसे अमेरिका भेजने के लिए पैसे लिए थे। लेकिन, ऐसा नहीं कर सके।

Latest News