PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में तेजधार हथियारों से युवक का किया बेरहमी के साथ कत्ल, फैली सनसनी,

Youth brutally murdered with sharp weapons in Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर / गोराया : जिला जालंधर के अधीन पड़ते गोराया में उस समय सनसनी फैल गई जब सरेआम फुटबाल खिलाड़ी की तेजधार हथियारों से अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक की पहचान करन मोहम्मद के रूप में हुई है, जोकि 23 साल का था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नौजवान पर मामूली तकरार के बाद अज्ञात नौजवानों द्वारा तेजधार हथियार के साथ हमला किया गया। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। इस दौरान एक नौजवान को फगवाड़ा में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक गोराया के डाकखाना रोड पर रहने वाले करनदीप मोहम्मद उर्फ करन पुत्र बूटा मोहम्मद का गोराया के मोहल्ला मांगा के रहने वाले वरिंद्र पुत्र मंगा के साथ किसी बात को लेकर मामूली झगड़ा हो गया, जिसके बाद वरिंदर उसके पिता मंगा और गुरप्रीत गोपी पर तेजधार हथियारों और लोहे की रॉड के साथ करनदीप और उसके साथ रजत पर हमला कर दिया। इस हमले में करन मोहम्मद की मौत हो गई और उसका साथी रजत गंभीर रूप से घायल हो गया।

रजत को फगवाड़ा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि करन को जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था लेकिन उसने देर रात दम तोड़ दिया। जवान बेटे की मौत के बाद परिजनों में रोष पाया जा रहा है। परिजनों ने पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की ढिली कार्रवाई पर अपना रोष जाहिर करते हुए कहा कि जब तक उनके बेटे के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी तब तक वह अपने बेटे को सपुर्द-ए-खाक नहीं करेंगे।

Latest News