PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सिद्धू मूसेवाला के दुख में डूबे फैन ने उठाया खौफनाक कदम, जाने मामला

Fan immersed in the grief of Sidhu Musewala took a terrible step

PTB Shocking News चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के काफी बड़ी संख्या में फोलोवर्स है। उनकी दिन दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या काफी दुखदायी है और उनकी मौत से सिर्फ मां-बाप ही नहीं बल्कि फैन्स का भी दिल बुरी तरह टूट चुकी है। सिद्धू मूसेवाला के बहुत बड़े फैन द्वारा आत्महत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है।

फैन की पहचान अवतार सिंह (19) निवासी गांव जंडपुर मोहाली के रूप में हुई है उसने 10वीं कक्षा की बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसने फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। उसे इलाज के लिए फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं।

बताया जा रहा है अवतार सिंह मूसेवाला का बहुत बड़ा फैन है। वह अक्सर उसके गाने सुनने रहता था तथा उसके नाम वाली टी-शर्ट भी पहनता था। मूसेवाला की मौत के बाद अवतार सिंह काफी परेशान रहता था और उसको याद करके रोता रहता था।

उसके परिवार ने बताया कि गत दोपहर को उसने परेशानी के चलते फिनाइल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिवार वालों ने तुरन्त उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। जब लड़के ने आत्महत्या की कोशिश की तब भी उसने सिद्धू मूसेवाला की टी-शर्ट पहनी हुई थी।