PTB News

Latest news
जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला, lenskart ने ड्रेस कोड के बढ़ते विवाद के बाद मांगी माफी, बिंदी-तिलक और कलावा पहनने पर लगाई थी रोक, देश में हुआ 2500 करोड़ रुपये का बड़ा साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार, पी.सी.एम. एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की छात्राओं ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में किया उत्कृष्ट प्रद... इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां ने AVGC पर एक ज्ञानवर्धक वर्कशॉप का आयोजन किया, एच एम वी के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਨੇ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਡਰਾਈਵ 2026 ਲਈ ਮੌਕ ਇੰਟਰਵਿਊ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਚਰਚਾ ਸੈਸ਼ਨ ਕਰਵਾਇਆ,

एच.एम.वी. में फेयरवेल- 2024 ‘कभी अलविदा न कहना’ का आयोजन,

farewell-2024-for-humanities-and-skilled-courses-organized-at-hmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में हुमैनिटी व स्किल कक्षाओं के लिए ट्टकभी अलविदा न कहना-2024ट्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर का ग्रीन प्लांटर भेंट कर अभिनंदन किया गया।

.

.

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानात्मक ज्योति प्रज्ज्वलित कर व डीएवी गान से किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने शुभासंदेश में सर्वप्रथम कार्यक्रम के आयोजक डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. रमा शर्मा व डॉ. नीरू भारती शर्मा व डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी मिश्रा को बधाई दी एवं छात्राओं को अपना शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

.

.

इस अवसर पर श्रीमती नवरूप कौर ने छात्राओं को शुभाशीष दिया एवं कहा कि यह दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है जो सदैव आपको स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अध्यापक व छात्र के सुंदर संबंध पर छात्राओं को शिक्षित किया। छात्राओं ने मॉडलिंग कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया जिमसें निर्णायक की भूमिका श्रीमती रितु बजाज, डॉ. ममता व डॉ. शालू बत्तरा ने निभाई। छात्राओं ने डांस व गेम्स के माध्यम से वातावरण को आनंदित बनाया।

.

.

इस अवसर पर मिस फेयरवेल पी.जी. काशमन, मिस फेयरवेल फस्र्ट रनर अप पीजी आकृति, मिस फेयरवेल द्वितीय रनर अप पीजी निहारिका, मिस फेयरवेल यूजी खुशी, मिस फेयरवेल फस्र्ट रनर अप यूजी तान्या सूरी, मिस फेयरवेल द्वितीय रनर अप यूजी सृष्टि, वुमैन ऑफ लैटरस सलोनी, मिस क्रिएटिव पायल, एचएमवी अम्बैसडर ज्योति चयनित की गईं।

.

विजित छात्राओं को ग्रीन प्लांटर व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन स्टूडेंट कौंसिल की छात्राओं द्वारा किया गया। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

.

.

Latest News