PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जिला जालंधर में रहेगी आज जाम की स्थिति, घर से निकलने से पहले जाने बड़ी वजह,

farmer leaders rakesh tikait and balbir rajewal will be welcomed in jalandhar Punjab Kisan Andolan kisan Ekta morcha

राकेश टिकैत, बलबीर राजेवाल व किसानों का आज जालंधर में होगा इस स्थान पर जोरदार स्वागत,

PTB City न्यूज़ जालंधर : देश में खेती के तीन काले कानूनों की जंग जीतने के बाद दिल्ली के सिंघु बॉर्डर से निकले किसान नेताओं राकेश टिकैत और बलवीर सिंह राजेवाल का आज यानि सोमवार को पंजाब में में भव्य स्वागत किया जायेगा / किसानों ने दोनों के स्वागत के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं / इस दौरान जालंधर जिले ही हद में पहुंचते ही दोनों नेताओं के साथ-साथ किसानों का भी जोरदार स्वागत किया जायेगा /

आपको यह भी बता दें कि बलवीर सिंह राजेवाल का जत्था लाडोवाल में रुका था और सुबह करीब साढ़े आठ बजे रवाना हुआ / इसके बाद यह जत्था करतापुर में रूकेगा / लाडोवाल में सतलुज पर बने पुल को क्रास करते ही इनके जत्थे का फूलों और मिठाइयों से स्वागत शुरू हो जाएगा / फिल्लौर गोरायां, फगवाड़ा, परागपुर औऱ इसके बाद जालंधर में जगह-जगह किसानों ने अपने नेताओं के स्वागत की जोरदार तैयारियां कर रखी हैं /

वहीं जत्थे में सैंकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियां, कारें, जीपें होने के कारण सोमवार को जालंधर-अमृतसर हाईवे पर जाम की स्थिति रहेगी, लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जालंधर पुलिस ने रूट भी डायवर्ट कर रखे हैं / वैसे किसान नेताओं ने भी जत्थे में चल रहे लोगों से अपील की है कि वह ओवरटेक करने या फिर बीच सड़क में चलने के बजाए एक लाइन में चलें ताकि आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो /

आपको यह भी बता दें कि पंजाब के 32 जत्थेबंदियों के नेता पंद्रह दिसंबर को हरिमंदिर साहिब में इकट्ठे होंगे / वहां पर वह 380 दिनों तक चली लंबी लड़ाई को जीतने के बाद वाहेगुरु का शुकराना करेंगे / सभी की सुख समृद्धि के लिए अरदास भी करेंगे / आपको बता दें कि सिंघु बार्डर से सभी जत्थेबंदियों के नेता अपने-अपने जत्थों के साथ वहां से अपने-अपने क्षेत्र से होते हुए हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे /