PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जालंधर पहुंचे राकेश टिकैत ने दिया बड़ा ब्यान, अभी नहीं हुआ आंदोलन ख़त्म, टोल प्लाजा दोबारा कर दिए जायेंगे बंद,

farmer leaders rakesh tikait and balbir rajewal welcomed Rakesh Tikait movement is not over yet toll plazas closed PTB News Big News

PTB City न्यूज़ जालंधर : बीते कई महीनों से कृषि के तीन काले कानूनों के खिलाफ जंग जीत कर हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर शुकराना करने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत का जालंधर पहुंचने पर सभी ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका व अन्य किसानों का स्वागत स्वागत किया / भारी भीड़ के बीच उन्हें परागपुर में बनाए गए पंडाल में कड़ी सुरक्षा घेरे में पहुंचाया गया / जहँ किसानों को मिठाई के साथ भर-भर कर बादाम भी बांटे गए /

इस दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह जीत अभी के सहयोग से ही संभव हो पाई है / उन्होंने कहा कि हर जाति, धर्म वर्ग के लोगों ने अनेकता में एकता का परिचय देते हुए अहंकार को सिर झुकाने पर मजबूर किया / उन्होंने कहा कि खेती कानून को रद करवाने की जीत सिर्फ किसानों की नहीं बल्कि सभी की जीत हुई है /

farmer leaders rakesh tikait and balbir rajewal welcomed Rakesh Tikait movement is not over yet toll plazas closed PTB News Big News

उन्होंने आगे यह भी कहा कि किसान आंदोलन के कारण टोल प्लाजा भी काफी समय से बंद रहने और अब खुलने पर घाटा पूरा करने के लिए केंद्र ने बड़ी ही चालाकी के साथ टोल प्लाज़ा के रेट बढ़ा दिए हैं / टिकैत ने कहा कि अभी सरकारें फिर से समझ लें कि अभी आंदोलन खत्म नहीं हुआ है / बहुत सारे मसले ऐसे हैं जिनका हल होना अभी बाकी है, उन्होंने आगे कहा कि यदि टोल प्लाजा के रेट जैसा कि पता चला है कि 40% प्रतिशत बढ़ाए जा रहे हैं / ऐसे में दोबारा फिर से टोल प्लाजा बंद भी कर दिए जाएंगे /

उन्होंने यह भी कहा सरकार गेंहूं और धान के रेट जैसे दो-ढाई प्रतिशत बढ़ाती है उसी तरह से टोल प्लाजा के रेट भी बढ़ने चहिए / आमजन के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी / उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेट ज्यादा बढ़े को अगले आन्दोलन झेलने के लिए सरकार तैयार रहे / उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के मुआवजे पर कहा कि केंद्र सरकार को स्पष्ट कर दिया गया है कि मुआवजे का पैटर्न पंजाब रहेगा /