PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Mini Lockdown के विरोध में किसानों ने किया हर जिले में प्रदर्शन, मोगा में दुकानदारों ने किसानों को दिया बड़ा जवाब,

farmers protested against lockdown in punjab Moga

farmers protested against lockdown in punjab Moga

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मोगा : पंजाब के किसान संगठनों ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार की तरफ से लगाए लॉकडाउन के विरोध में दुकानें खुलवाने का एलान किया था / वहीं दुकानदारों ने इससे इनकार कर दिया है / दुकानदारों का कहना है कि वे जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही दुकानें खोलेंगे / शनिवार को मोगा में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के कार्यकर्ताओं ने नेचर पार्क में एकत्रित होकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की / इसके बाद नेचर पार्क से लेकर मोगा के जोगिंदर सिंह मुख्य चौक तक रोष मार्च भी निकाला गया /

.

.

वहीं किसानों की लॉकडाउन खुलवाने की कॉल का समर्थन न करते हुए दुकानदार एसोसिएशन ने कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए जिला प्रशासन का साथ देने का एलान किया है / दुकानदारों ने कहा कि वह जिला प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार ही अपनी दुकानें खोलेंगे / पठानकोट में भी लॉकडाउन के विरोध में किसानों ने रोष प्रदर्शन किया / मोगा में दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान हरप्रीत सिंह मिक्की ने कहा कि देश समेत राज्य भर में कोरोना की स्थिति गंभीर होती जा रही है / ऐसे में सख्त एहतियात बरतने की जरूरत है /

.

मोगा के सभी दुकानदारों को पूर्ण भरोसा है कि जिला प्रशासन द्वारा दुकानदारों का कामकाज देखते हुए जल्द ही कोई योजना बनाई जाएगी, जिसके तहत एक तय समय और दिन के मुताबिक वह अपनी दुकानें खोल सकेंगे / लेकिन तब तक वह अपनी दुकानें नहीं खोलेंगे और जिला प्रशासन के आदेशों का पालन करते रहेंगे / मोगा का कोई भी दुकानदार नहीं चाहता कि उसकी वजह से किसी की जान को खतरा पैदा हो /

.

.

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता बलौर सिंह ने बताया कि मोगा के बहुत से दुकानदार लॉकडाउन के विरोध में हैं और किसानों की लॉकडाउन विरोधी कॉल का समर्थन भी कर रहे हैं / उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह नेचर पार्क में संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से एक अहम बैठक की गई, जिसमें फैसला लिया गया कि लॉकडाउन का विरोध करने वाले दुकानदारों का किसान यूनियन डटकर साथ देंगी / इस बैठक के बाद नेचर पार्क से लेकर जोगिंदर सिंह चौक तक किसानों ने पैदल रोष मार्च निकाला /

.

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोविड के मामलों के मद्देनजर सभी डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जिलों में जरूरत के अनुसार कोई भी नया और सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए अधिकृत कर दिया / इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि दुकानों और निजी दफ्तरों को रोटेशन (बारी-बारी) के आधार खोलने के फैसले को छोड़कर बाकी मौजूदा प्रतिबंधों में किसी तरह की ढील बरतने की इजाजत नहीं दी जाएगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

farmers protested against lockdown in punjab Moga