PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने ज्वैलरी शॉप में की डकैती, पूरे इलाके में फैली सनसनी,

Fearless criminals robbed the jewelery shop in broad daylight

PTB Big न्यूज़ पटना : वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े आभूषण दुकान में डकैती की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। करीब एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही अपराधी हीरा और करीब 20 लाख नकदी भी समेट ले गए। हालांकि, क‍ितने की डकैती हुई है, इस बाबत फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना महुआ थाना क्षेत्र की है। यहां बाजार के पातेपुर रोड स्थित श्री कृष्‍णा ज्‍वेलर्स नामक आभूषण दुकान को डकैतों ने निशाना बनाया। बड़े आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एसपी भी घटनास्‍थल पर पहुंचे। उन्‍होंने बताया कि जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। डकैतों की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार महुआ में व्‍यस्‍ततम इलाके में श्रीकृष्‍णा ज्‍वेलर्स नामक आभूषण की होलसेल की दुकान है। इसके मालिक गोपाल साह हैं। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गोपाल साह अपने पुत्र अमित और स्‍टाफ मनोज कुमार के साथ दुकान में मौजूद थे। एक ग्राहक को वे गहने दिखा रहे थे। इतने में दो युवक दुकान में आए। कुछ देर बाद दो और आए।

ये आम ग्राहक की तरह थे। ऐसा करते-करते आठ किशोर व युवक दुकान में घुस गए। गहने दिखाने को कहा। दुकानदार ने जैसे ही गोदाम का रुख किया, अपराधी अपने रूप में आ गए। दुकानदार समेत उनके पुत्र, स्‍टाफ और कस्‍टमर को अपने कब्‍जे में ले लिया। सभी को वे अंदर के कमरे में ले गए। सीसीटीवी कैमरे के तार से सभी को बांध दिया।

शोर न मचा सकें इसलिए उनका मुंह भी गमछे से बांध दिया। इस दौरान विरोध करने पर सभी की पिटाई की। दुकान मालिक को बेरहमी से पीटा। ग्राहक को उन लोगाें ने दुकान में स्थित टायलेट रूम में बंद कर दिया। इसके बाद आराम से गहने समेटने लगे। अपराधियों ने वारदात को ऐसे अंजाम दिया कि अगल-बगल के दुकानदारों को भी इसका पता नहीं चला। वे लूटपाट के बाद गहने लेकर आराम से चलते बने। कुछ देर बाद किसी तरह बंधक बने व्‍यक्ति ने बाहर निकलकर शोर मचाया तब हड़कंप मच गया। काफी भीड़ जुट गई।

कई थाने की पुलिस भी पहुंची। आधा घंटा के अंदर एसपी भी पहुंच गए। एसपी ने बताया कि दुकानदार को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया गया है। कितने की लूट हुई है इसकी जानकारी दुकानदार ने नहीं दी है। जिले की सीमा को सील कर वाहनोंं की जांच की जा रही है। इधर डकैती इस वारदात के विरोध में व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में शुक्रवार को महुआ बाजार बंद की घोषणा की है।