PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर कमिश्नरेट में खुद पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ हो गया बड़ा कांड,

female-sub-inspector-robbery-jalandhar-police

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते थाना 5 के अंतर्गत पड़ते इलाके में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जहाँ पर अक्सर चोरी, लूटपाट की वारदातों में लगातार वृद्ध हो रही है। कुछ लोगों में खौफ इतना बढ़ चुका है कि वे सोने के गहने पहनने से गुरेज करने लगे हैं। अब ताजा वारदात ने तो थाना 5 की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां ही उड़ा दी हैं।

.

.

मिली जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर रजवंत कौर पत्नी मीतकमल सिंह निवासी ईस्ट एनक्लेव बीती दिन की दोपहर करीब 3 बजे अपने घर के बाहर मौजूद थी। जब राजवंत कौर अपनी स्कूटरी घर के भीतर कर रही थी कि इसी बीच मोटरसाइिकल सवार 2 युवक तेजी से आए और गले में पहनी सोने की चेन जोकि करीब 3 तोले बताई जा रही है लूट कर ले गए।

.

.

सब इंस्पेक्टर रजवंत कौर के साथ हुई लूट की वारदात को 30 घंटों से भी अधिक समय हो चुका है और पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा। यह भी पता चला है कि राजवंत कौर के ससुर जगदेव इंस्पेक्टर हैं और उनकी डयूटी पी.सी.आर. जोन-1 में नाइट की है। फिल्हाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है। अब देखना होगा कि केस ट्रेस होता है या नहीं?

.

.