PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर : विदेश गई युवती की मौत मामले में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ दर्ज हुई FIR,

FIR Registered Against Travel Agents Jaskaran and Asha Rani in Case of Young Woman's Death Abroad

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के ट्रेवल एजेंट के चक्कर में आकर आबादपुरा में रहने वाली लड़की की ओमान में 23 वर्षीय अंकिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा बीती देर शाम सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया था। परिजनों द्वारा ट्रैवल एजेंट जसकरण सहित अन्य पर मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग की गई थी।

.

जिसके बाद घटना स्थल पर डिप्टी मेयर सुभाना और पुलिस मौके पर पहुंची। जहां डिप्टी मेयर ने परिजनों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस मामले को लेकर मृतक की मां मोनिका के बयान दर्ज करके पुलिस ने थाना 6 में ‘जे.आर. एंटरप्राइजेज’ ट्रैवल एजेंट जसकरण सिंह और आशा रानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मृतक लड़की की माँ ने बताया कि

.

.

सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर एजेंट जसकरण के संपर्क मे आये थे। जिसके बाद वह पुलिस लाइन अंबिका टावर स्थित ‘जे.आर. एंटरप्राइजेज’ में पहुंचे, जहां एजेंट ने शारजहां की जगह बच्ची का ओमान का वीजा लगा दिया। जसकरण ने उन्हें आश्वासन दिया था कि अंकिता को ओमान में घरेलू काम के लिए भेजा जाएगा। जिसकी एवज में उसे 30,000 रुपये मिलेंगे। परिवार ने 71,000 रुपए और अंकिता का पासपोर्ट एजेंट को सौंप दिया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के बाद हिमाचल के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए परिसर, बच्चे घर लौटे, SP का आया बयान,

.

2 अक्टूबर 2025 को अंकिता दिल्ली से ओमान रवाना हो गई थी। ओमान पहुंचने के 3 दिन बाद बेटी का कोई फोन नहीं आया। उसके बाद बेटी का फोन आया कि उससे फोन छीन लिया गया है और उसे टार्चर किया जा रहा है। जिसके बाद फोन आया और बेटी को वापिस भेजने के लिए 3.70 लाख की मांग की गई। इस दौरान 22 अप्रैल तक बेटी का कोई फोन नहीं आया।

.

यह भी पढ़ें : प्रोफेसर ने छात्रा को किया सेक्सुअल हैरेसमेंट, ट्रिप पर साथ चलने का बनाया दबाव, फिर पीटा और दे डाली धमकी

.

24 अप्रैल को बेटी की सहेली अमन का फोन आया कि अंकिता की मौत हो गई। आरोप है कि 7 महीने से ना तो बेटी को सैलेर दी गई और ना उन्हें पता था कि वहां पर बेटी को वह मार देंगे। इस मामले को लेकर मां ने जसकरण और आशा रानी के खिलाफ बेटी की मौत को लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.