PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सिविल अस्पताल में लगी भीषण आग, बच्चों के वार्ड के पास भड़की, मचा हड़कंप,

fire-breaks-out-at-amritsar-civil-hospital-near-childrens-punjab

PTB Sad न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के सिविल अस्पताल में आज यानि सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ब्लड बैंक के पास अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन अस्पताल कर्मचारियों की सतर्कता और दमकल विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ब्लड बैंक से धुआं उठता दिखाई दिया,

.

.

अस्पताल कर्मचारियों ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना शुरू कर दिया। आग जिस जगह लगी थी उसके बिल्कुल पास ही बच्चों का वार्ड था, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई थी। कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए बच्चों और परिजनों को बाहर निकाला और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस बीच सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

.

.

और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मरीज या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह ब्लड बैंक में रखे एक फ्रिज का अचानक गर्म होना बताया जा रहा है। फ्रिज से उठी चिंगारी ने आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने तुरंत हालात पर काबू पा लिया और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की।

.

अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी मरीज सुरक्षित हैं और अस्पताल की सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए सुरक्षा इंतजाम और अधिक पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

.

.