PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब : बेकरी में घुसे लुटेरे, मालिक को मारी गोलियां, एक गर्दन में लगी, हालत गंभीर, फैली सनसनी,

firing-on-owner-of-sindhi-bakery-in-ludhiana-punjab-big-news

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े सिंधी बेकरी में घुसकर बेकरी मालिक पर फायरिंग कर दी। बदमाश ने तीन राउंड फायर किए, जिससे एक गोली बेकरी मालिक की गर्दन में लगी। वहीं उसके साथ बैठा एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। लुधियाना के प्रतिष्ठित सिंधी बेकर्स की राजगुरु नगर ब्रांच में बुधवार को दिनदहाड़े एक्टिवा सवार युवकों ने गोलियां चला दी।

.

.

बदमाशों ने एक के बाद तीन राउंड फायर किए। एक गोली बेकरी मालिक की गर्दन में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, साथ बैठे एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने जिस समय गोलियां चलाई, उससे आधा घंटे पहले ही बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह मिसफायर कर गया। गोलियां चलने की आवाज सुन बेकरी के अंदर मौजूद लोग और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वहां भगदड़ मच गई।

.

.

चंद मिनटों में वारदात को अंजाम दे आरोपी एक्टिवा पर ही फरार हो गए। कर्मचारियों ने बेकरी मालिक नवीन कुमार और उसके साथ बैठे इंद्रजीत को इलाज के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया। दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी और थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं।

.

.

सीसीटीवी में दो आरोपी एक्टिवा पर आते हुए कैद हुए हैं। बेकरी मालिक नवीन कुमार और उनके साथ कर्मचारी इंद्रजीत बैठा था। बुधवार शाम करीब चार बजे एक्टिवा सवार दो युवक बेकरी के बाहर आकर रुके। एक एक्टिवा पर ही बैठा रहा तो दूसरा अंदर चला गया। उसने गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन मिस फायर हो गया। इसके बाद आरोपी धमकियां देकर फरार हो गया। बैकरी मालिक ने भी किसी को इस बारे में बताया नहीं। 

.

.

करीब आधे घंटे बाद फिर से बदमाश आया और उसने आते ही फायरिंग कर दी। एक गोली नवीन की गर्दन के पास लगी। जबकि इंद्रजीत के गोली लगी या फिर छर्रे लगे इस का अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है और वह भी घायल हो गया। गोलियां चलने की आवाज सुन आसपास के दुकानदार भी बाहर आ गए। लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

इस मामले में एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अभी तक की जांच में कोई लूट का मामला सामने नहीं आया है। अभी परिवारिक सदस्यों और घायलों से बातचीत की जाएगी। इसके बाद ही सारी कहानी स्पष्ट हो सकेगी कि गोली चलाने वाले नौजवान उन्हें जानते है या नहीं। आसपास सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। जिसमें आरोपी फरार होते हुए दिखाई दिए हैं। एक्टिवा का नंबर भी चेक किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरा मामला हल कर लिया जाएगा।