PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, 5 करोड़ के बाद अब मांगी 2.50 करोड़ की Travel Agent से फिरौती, DCP ने क्या कहा, शहर के कई नामी Travel एजेंटों में वारदात के बाद बढ़ा खौफ,

firing-on-the-mg-car-jalandhar-bus-stand-delta-chamber-travel-agent-inderjit-singh-punjab-after-rs-5-crore-now-ransom-of-rs-2-50-crore-demanded-from-travel-agent

वारदात के कई घंटों बाद भी पुलिस के हाथ खाली, व्हाट्सएप को की ईमेल, Forensic रिपोर्ट का है इन्तजार,

Travel Agent Inderjit सिंह का हरियाणा से क्या है संबंध, शहर में है करोड़ों की जायदाद और कारोबार, किसकी हो सकती है चाल?

PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर के बस स्टैंड के सामने Delta Chamber की पार्किंग पर ट्रैवल एजेंट Inderjit Singh की गाड़ी पर गोलियां चलाने वाले हमलावरों तक वारदात के कई घंटों के बाद भी पुलिस नहीं पहुंच पाई है, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेवान के नजदीक पहुंच चुके हैं और पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज भी लगी है, हालाँकि इस गंभीर मामले संबंधी DCP सिटी जालंधर संदीप शर्मा से वारदात के कई घंटों बाद पूछने पर सिर्फ इतना ही बताया की पुलिस के कई अधिकारी इस मामले में गहराई से जाँच कर रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ किया जायेगा।

.

उन्होंने आगे बस इतना ही बताया की जो भी कुछ निकलकर सामने आएगा आपको बता दिया जायेगा। जब PTB News ने सुचना के आधार पर DCP सिटी संदीप शर्मा से यह जानने की कोशिश की क्या Travel Agent Inderjit Singh को वारदात के बाद कोई धरेड़ कॉल आई है तो उन्होंने साफ शब्दों में ना कर दिया, की ऐसी कोई जानकारी उनके पास नहीं है, लेकिन ऐसी बीच मीडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वारदात के कई घंटों के बाद यानि शनिवार को भी Travel Agent Inderjit Singh को उसके व्हाट्सएप पर कॉल करके 5 करोड़ की जगह अब 2.50 करोड़ की फिरौती मांगी गई है।

.

पता तो यह भी चला है कि Travel Agent Inderjit Singh को एक की बजाए दो बार विदेशी नंबर से कॉल की गई, हालाँकि इसकी पुष्टि करने के लिए जब PTB News ने उक्त Travel Agent Inderjit Singh को फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की तो उनका नंबर बंद जा रहा था। वहीं सूत्रों की मानें तो जैसे ही पुलिस को विदेशी नंबर से Travel Agent Inderjit Singh को कॉल आने की सुचना मिली तो वह सतर्क हो गई। वहीं पता चला है की पुलिस ने व्हाट्सएप को ईमेल लिख कर उक्त नंबर की जानकारी मांगी है, जिससे Travel Agent Inderjit Singh को कॉल आई थी।

.

वहीं सूत्रों की मानें तो Travel Agent Inderjit Singh कोई मामूली Immigration Agent नहीं है वह कई सालों से शहर में रहकर अपना Inderjit Singh Consultancy का कारोबार B2B यानि एजेंट तो एजेंट और डाइरेक्ट कर रहा है। यही नहीं सूत्रों की माने तो Travel Agent Inderjit Singh के कई B2B एजेंट हरियाणा से भी संबंधित हैं। मिली जानकारी के अनुसार Travel Agent Inderjit Singh की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है वह पहली बार वारदात के बाद सुर्ख़ियों में आया है। जालंधर शहर के ज्यादातर उसे नहीं जानते हाँ कईयों ने नाम जरूर सुना है।

.

अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि Travel Agent Inderjit Singh के किसी भेदी ने ही इस वारदात को अंजाम दिलाया हो जो उसके सारे कारोबार से लेकर शहर में मोजूद परिवार की करोड़ों की जायदाद के बारे में जनता हो, क्योंकि Travel Agent Inderjit Singh का ऑफिस जरूर Delta Chamber में स्थित है, लेकिन उसने पास ही में एक बड़ी इमारत खड़ी कर रखी है, वैसे ही PIMS Hospital के पास स्थित है। वहीं राजा गार्डन में यह परिवार पहले रहता था लेकिन कई सालों से Bank Colony में शिफ्ट हो चूका है। इस वारदात के बाद Travel Agent Inderjit Singh व उसका परिवार सेहमा हुआ है।

.

वहीं कॉल आई कॉल के बाद ही Travel Agent Inderjit Singh ने अपना नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया और पुलिस ने जिस नंबर से कॉल आई थी वह उसे इंटरनेट कॉल बता रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस के पास एक ऐसी CCTV फुटेज हाथ लगी है, जिसमें बदमाशों की क्लीयर पिक्चर नजर आ रहे हैं। बदमाशों की CCTV कमिश्नरेट पुलिस ने पंजाब भर के पुलिस थानों से लेकर अन्य अधिकारीयों को भेज दी है, ताकि आरोपियों का “जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। वहीं पुलिस उन क्रिमिनल लोगों का रिकार्ड भी निकलवा रहे हैं जो कहीं न कही कौशल चौधरी ग्रुप से जुड़े हुए हैं।

.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ से लेकर क्राइम ब्रांच और थाना नई बारादरी की पुलिस उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में इस मामले को ट्रेस करने में जुटी हुई है। आपको यह भी बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बारह बजे बस स्टैंड के सामने डैल्टा चैंबर की पार्किंग पर खड़ी एजेंट इंदरजीत सिंह की गाड़ी पर बाइक सवार लुटेरों ने गोलियां चला दी थी। जिस समय आरोपियों ने गोली चलाई तब गाड़ी में कोई नहीं था। करीब पांच हुए फायर में से चार गोलियां एजेंट की गाड़ी को लगी थी जिसमें से दो गोली के खोल बरामद हो चुके हैं। एजेंट की गाड़ी पर एक लैटर भी चिपका मिला जिस पर लिखा था कि उन्हें 5 करोड़ रुपए की फिरौती चाहिए लिखा हुआ था।

.

आरोपियों ने लैटर पर गैंगस्टर कौशल चौधरी का नाम लिखा था और अपने इंटरनेट से चलने वाले विदेशी नंबर भी लिखे हुए थे। थाना नई बारादरी की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 336, 427 तथा आर्म एक्ट की धारा 2554 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि यह जांच चल रही है कि ट्रैवल एजैंट की कार पर गोलियां कौशल चौधरी गैंग की तरफ से चलाई गई हैं या फिर किसी और गैंग की तरफ से यह सवाल सभी के जेहन में है।

.

वहीं शहर में हुई Travel Agent Inderjit Singh की MG गाड़ी पर गोलीबारी की घटना के बाद से ज्यादातर Travel Agent खौफ में हैं। माना यह भी जा रहा है कि ऐसे तो काम करना भी आने वाले समय में मुश्किल हो जायेगा। उनका कहना है कि ज्यादातर एजेंट Travel Agent Inderjit Singh को नहीं जानते क्योंकि वह ज्यादातर काम B2B या डायरेक्ट करता है और उसकी कोई खास जानकारी ज्यादातर Agents को नहीं है।

.

ऐसे में बिना फेमस हुए ही उसके ऊपर इस तरह की वारदात को अगर हमलावर अंजाम दे सकते हैं तो प्रसिद्ध Travel Agents का क्या होगा। वहीं कुछ का यह भी कहना है कि पैसों के लेनदेन को लेकर ज्यादातर एजेंट सुर्ख़ियों में रहते हैं और ऐसे में जिला प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे अगर फिर कोई ऐसी वारदात हो जाये तो? वहीं आपको यह भी बता दें कि बीते शुक्रवार की सुबह जब यह वारदात हुई तो उसके कुछ कदम दुरी कहिये जा फिर Delta Chamber की इमारत के पीछे वाली सड़क पर स्थित पुलिस लाइन में जालंधर के पुलिस कमिश्नर कई पुलिस अधिकारीयों के साथ मौजूद थे और अज्ञात हमलावर इस वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए।

.