PTB News

Latest news
ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा 'प्रतिभा मंच' टैलेंट हंट – 2026 का सफल आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने क्रिएटिविटी, सस्टेनेबिलिटी और एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा द... जोनल खेलों में सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने चमकाया नाम, पुलिस कमिश्नर के ट्रांसफर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लगाए पंजाब सरकार पर गंभीर आर... Himachal : चंबा जिले में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत; 11 घायल Jalandhar : कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 के शव कार में फंसे GNA University में FANUC सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत पंजाब की पहली रोबोटिक सिस्टम इंटीग्रेशन लैब क... पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के मुख्य आतिथ्य में रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के NSS विंग द्वारा...

पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली – मैं जिंदा हूं,

Firozpur Miracle: Girl Found Alive 70 Days After Being Pushed in Canal

PTB Shocking न्यूज़ फिरोजपुर : 17 वर्षीय बेटी को 29 सितंबर की रात को हाथ बांधकर नहर में धक्का देने के मामले में नया राजफाश हुआ है। घटना के 70 दिन बाद नहर में गिराई गई नाबालिग का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है। इस वीडियो में वह खुद के जीवित होने, पिता के बेकसूर होने और इस साजिश में मां के शामिल होने की बात कही है।

.

उसका कहना है कि जब उसे नहर में धकेला गया तब पिता नशे में था और मां उसके पिता को नहर में धकेलने के लिए उकसा रही थी। खास बात यह है कि इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था जिसमें पिता बेटी के हाथ चुनरी से बांध नहर में धक्का देता हुआ दिखाई दे रहा था। यही नहीं, वीडियो में वह नहर में धकेली गई बेटी को हाथ हिलाकर बाय-बाय करता और सुट्ट के परे कीती कहता भी सुनाई दे रहा था।

.

the girl allegedly pushed into a canal by her father was found alive after 70 days. Her first words: “I am alive.”

.

इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने लड़की की बुआ की शिकायत पर बिना शव बरामद किए आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था और आरोपित अब भी जेल में बंद है। इस संबंध में एसएसपी भूपिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से उक्त लड़की तक पहुंचने की कवायद शुरू कर दी है। उसके बयान के आधार पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

.

रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में लड़की ने कहा कि उस पर लगाए गए आरोप सच नहीं हैं और वह हमेशा एक बेटे की तरह अपने परिवार के हर सुख-दुख में साथ रही है। उसने बताया कि मां के उकसाने पर जब उसके पिता ने नहर में उसे धकेला तो वह एक बार तो डूब गई लेकिन जैसे ही उसने अपने पैर मारने शुरू किए तो वह ऊपर आ गई इसी बीच उसने बंधे हाथ खोलने का प्रयास किया तो चुनरी से हाथ निकल गया

.

Girl Found Alive 70 Days After Being Pushed in Canal

.

और नहर का एक सरिया उसके हाथ से टकराया जिसे उसने पकड़ लिया। वह बड़ी देर उस सरिये को पकड़े रही। रात का अंधेरा और पानी की आवाज से वह काफी भयभीत थी, मगर किसी तरह वह हिम्मत कर नहर से बाहर निकल आई। उसने यह बताने से मना कर दिया कि नहर से निकलने के बाद वह अब तक कहां और किसके साथ रही। उसका केवल यह कहना है कि भगवान की कृपा से उसकी जान बच गई है।

.

पिता को जेल से छुड़ाना मकसद किशोरी ने कहा कि वह अपने पिता को जेल से छुड़वाने के लिए सामने आई है। अगर मेरे पिता जेल से बाहर नहीं आए, तो मेरी अन्य तीन बहनों का क्या होगा, क्योंकि उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसके साथ ही उसने कहा कि उसे परिवार व रिश्तेदारों से जान का खतरा है और पुलिस उसे सुरक्षा मुहैया करवाए। उधर, हत्या के आरोप में पति के गिरफ्तार होने के बाद उसकी पत्नी भी अपनी बेटियों को लेकर कहीं दूसरे शहर चली गई है।

.