PTB Big News नॉर्वे : दक्षिणपूर्वी नॉर्वे में कोंग्सबर्ग शहर में एक शख्स ने तीर-कमान से हमला कर पांच लोगों की हत्या कर दी / साथ ही इस हमले में दो लोग घायल हो गए हैं / पुलिस के मुताबिक, हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है / कोंग्सबर्ग के टाउन सेंटर में कई स्थानों पर हुए हमले का मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है / पुलिस ने आतंकवादी घटना से इनकार किया है /
. . .पुलिस अधिकारी ने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है / उन्होंने कहा कि दोनों घायलों को अस्पताल में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है / घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी हैं जो ड्यूटी खत्म होने के बाद एक जनरल स्टोर में सामान ले रहे थे / इसी दौरान एक सिरफिरे युवक ने तीर धनुष चलाकर पांच लोगों की जान ले ली /
.
.कोंग्सबर्ग के पुलिस चीफ ओविंड आस ने कहा कि हमलावर को घटनास्थल से 25 किलोमीटर दूर ड्रेमन इलाके से गिरफ्तार किया गया / इस दौरान उसने पुलिस पर भी हमले की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा / पुलिस ने संदिग्ध की पहचान कोंग्सबर्ग निवासी डेनिश के रूप हुई है, हमलावर पर पहले कोई आरोप नहीं थे / अचानक ही उसने तीर कमान से हमला करना शुरू कर दिया / इसमें पांच लोगों की मौत हो गई /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































